Home उत्तराखंड बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की...

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही बद्री-केदार के लिए यात्री भेजने की बात कही है। गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक महज 35 किमी की दूरी तय करने में यात्रियों को चार से पांच घंटे लग रहे हैं। बद्री-केदार यात्रा में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। स्थिति यह है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच आए दिन कई जगहों पर 15 से 20 मिनट का जाम लग रहा है।

वहीं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार से लेकर जवाड़ी बाईपास, केदारनाथ तिराहा तक वाहनों का जमावड़ा लग रहा है लेकिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक जाम से यात्री परेशान हैं। यहां दिनभर में कम से कम छह से आठ घंटे जाम की स्थिति बनी है। गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 35 किमी की दूरी तय करने में यात्रियों को चार से पांच घंटे लग रहे हैं। सुबह चार से छह बजे के बीच हालात ठीक हैं लेकिन इसके बाद स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। सुबह दस बजे बाद यहां डबल लेन हाईवे पर दो तरफा दो-दो लेन में वाहन खड़े हो रहे हैं जिससे जाम लग रहा है। इन हालातों में जाम में फंसे यात्रियों को पानी, चाय के लिए भी तरसना पड़ रहा है।

श्रीकेदार होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी, व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकित गैरोला का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कई जगह पर्याप्त कटिंग नहीं हुई है जिससे जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन बढ़ रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को भी दिक्कत हो रही है।रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक सिर्फ तीन पार्किंग हैं जिसमें गुप्तकाशी में छोटे वाहनों की पार्किंग है। सीतापुर में बड़े वाहन और सोनप्रयाग में छोटे व दुपहिया वाहनों की पार्किंग है लेकिन जिस तरह से यात्रा में वाहन पहुंच रहे हैं ये सभी इंतजाम नाकाफी हैं।

पिछले कुछ दिनों से उम्मीद से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी है। इस संबंध में शासन को भी अवगत करा दिया गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब ऋषिकेश से ही सीमित संख्या में बद्री-केदार यात्रा के लिए वाहन छोड़ने की बात कही गई है। अगर, यह व्यवस्था होती है तो इससे जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments