Home उत्तराखंड उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक का...

उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक का नया प्लान, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक का नया प्लान बनाया है। पर्यटकों के वाहनों पर तीन प्रकार के स्टिकर लगेंगे। दोपहिया वाहन अब रूसी बैंड और नारायण नगर पर रोके जाएंगे। पर्यटकों को शटल वाहन से ही नैनीताल भेजा जाएगा।

एसपी अपराध एवं यातायात देवेंद्र पिंचा ने बताया कि कई पर्यटकों ने एडवांस तौर पर नैनीताल के होटलों में बुकिंग करा ली है। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की काफी भीड़ होगी। इस कारण शुक्रवार से बैरियर पर चेकिंग करने के लिए चोरगलिया, कालाढूंगी, हल्द्वानी, लालकुआं, काठगोदाम और रामनगर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटकों के वाहनों पर लगेंगे तीन प्रकार के स्टिकर
पर्यटकों के वाहन पर तीन प्रकार के स्टिकर लगाए जाएंगे। कालाढूंगी तिराहे से सिर्फ नैनीताल जाने वाले वाहन भेजे जाएंगे। भवाली की तरफ जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल के मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा। कोर्ट जाने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं, पर्वतीय क्षेत्र में रहने वालों को अकारण रोका नहीं जाएगा। नैनीताल में पार्किंग की 75 फीसदी जगह भरने पर सभी वाहनों की पार्किंग नीचे होगी।

पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई
यातायात एवं कानून व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए मल्लीताल और तल्लीताल थानों को अतिरिक्त पांच उपनिरीक्षक, 40 आरक्षी जिला पुलिस ने उपलब्ध कराए हैं। आईजी ने पांच उपनिरीक्षक, 20 सिपाहियों को भेजा है। पुलिस कार्यालयों से भी पांच उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, 50 सिपाहियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

निगेटिव रिपोर्ट नहीं देने पर 266 पर्यटकों को वापस भेजा
पुलिस ने कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाने पर 266 लोगों को जिले की सीमा से बाहर भेज दिया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर एमबीआर बैरियर चोरगलिया, बेल बाबा बैरियर, टीपीनगर, सुभाष नगर बैरियर, मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, क्वारब बैरियर भवाली, धानाचूली बैंड मुक्तेश्वर के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले 586 वाहनों में सवार 1815 लोगों  की चेकिंग की।

इनमें से कोविड-19 टेस्ट  आरटी पीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट नहीं कराने वाले 266 व्यक्तियों के 82 वाहनों को पुलिस ने जिले की सीमाओं से वापस भेज दिया। पुलिस ने निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर 504 वाहनों से आए 1550 पर्यटकों को प्रवेश दिया है। बुधवार को भी पुलिस ने निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलने पर 350 लोगों को वापस भेज दिया था।

Source Link

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments