Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड थराली विधानसभा के बदले समीकरणों में कैसे खिलेगा कमल, भाजपा आलाकमान की...

थराली विधानसभा के बदले समीकरणों में कैसे खिलेगा कमल, भाजपा आलाकमान की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे भोपाल राम टम्टा..?

चमोली। चमोली जनपद की सुरक्षित थराली विधानसभा सीट पर इस बार समीकरण बदले हुए हैं। सिटिंग विधायक मुन्नी देवी का टिकट काट कर भाजपा ने अपने तेजतर्रार नेता भोपाल राम टम्टा को यहां से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने जैसे ही अनुसूचित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भोपाल राम टम्टा को अपना उम्मीदवार घोषित किया उसके बाद से पार्टी में सिटिंग विधायक सहित कई पदाधिकारियों ने नाराजगी भरे अलग-अलग बयान देने शुरू कर दिए। जिसके बाद भोपाल राम टम्टा की असली परीक्षा शुरू हुई सभी नाराज लोगों को साधने की। जिसमें से कुछ मान गये हैं और कुछ को मनाने में भोपाल राम टम्टा लगे हुए हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ने का है अनुभव
भोपाल राम टम्टा ने कहा पार्टी आलाकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं। जनता का सर्मथन उनके साथ है। वह अगर इस क्षेत्र से चुनकर जाते हैं तो थराली में जो विकास कार्य विधायक मुन्नी देवी द्वारा शुरू कराये गये हैं वह उनको पूरा कराने के साथ ही जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को थराली में शुरू करायेंगे। भोपाल राम ने वर्ष 2006 में राजकीय सेवा से वीआरएस लेने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2007 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। तात्कालिक समय में थराली विधानसभा पिंडर विधानसभा नाम से जानी जाती थी। तब उनका मुकाबला भाजपा के गोविंद लाल शाह से था, जिसमें गोविंद लाल विजय रहे। भोपाल टम्टा ने वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। अब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

त्रिकोणीय मुकाबले का मिलेगा लाभ
भाजपा विधायक भोपाल राम टम्टा का सीधा मुकाबला इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतराम से होगा। थराली विधानसभा से पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम की राह भी आसान नहीं है। कई नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुड्डू लाल मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुड्डू लाल वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके है तब उन्हें 7089 मत मिले थे। वहीं वाम मोर्चा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप मे किसान नेता कुंवर राम को तो समाजवादी पार्टी ने किशोर कुमार को मैदान में उतारा है। माकपा के कुंवर राम भी पूर्व मे 2018 के उपचुनाव में इस सीट पर वाम मोर्चा उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय...

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए श्रमिकों से की मुलाकात

देहरादून। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड में भर्ती किये गए श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान...

Recent Comments