Home उत्तराखंड माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 का शुभारंभ

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 का शुभारंभ

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

देहरादून। एक दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 का आयोजन 31 अक्टूबर को शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। इस एक दिवसीय महोत्सव के आयोजक व संयोजक वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष  श्रवण सिंह प्रधान ने बताया कि नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय लोकगायिका निर्मला थापा मगर एक दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में मुख्य आकर्षण का केंन्द्र रहेंगे। देहरादून वासियों के लिए महोत्सव में खाने में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन, विभिन्न प्रकार के स्टॉलों में प्रदर्शनी, गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, आर्मी का खुकुरी नृत्य, दशैदिपावली नाट्य-नाटिका प्रस्तुति, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री के साथ झूले तथा विभिन्न संस्थानों एवं समूह द्वारा शानदान प्रस्तुतियां दी जायेंगी। वीर गोर्खाकल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि एक दिवसीय महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी सहित कई अतिथि उपस्थित होकर गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 की गरिमा को बढ़ायेंगे।

सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं जिसमें नेपाली, गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी, पंजाबी व हिन्दी गानों पर सोनाली राई एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी जायेंगी, साथ ही ट्राईवल नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा वही इंडियन आइडल की जाने-माने कलाकार सौरव बाल्मीकि एवं बॉलीवुड गायिका शिकाएना मुखिया भी अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्रवन सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम साही, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तामांग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती देवकला दीवान, सचिव देविन साही, मनोज तमांग, श्री बलदेव क्षेत्री,  श्रीमती आशु थापा, लोकेश बन, सोनाली क्षेत्री, श्रीमती कर्मिता थापा, झगु राना, ज्योति राना, धन बहादुर क्षेत्री, सोना के सी शाही एवं संरक्षक सारिका प्रधान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments