Home उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में हुई जमकर बर्फबारी, सुंदर नजारे का...

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में हुई जमकर बर्फबारी, सुंदर नजारे का दीदार करने हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक

जोशीमठ। जोशीमठ व आसपास के क्षेत्रों में रविवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां ताजा बर्फबारी हुई है। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। भूधंसाव के बाद कई घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दरारें आने से भले ही जोशीमठ में आम जनजीवन के साथ ही व्यापार व कारोबार प्रभावित हुआ हो। लेकिन, विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में इन दिनों पर्यटकों की चहलकदमी से रौनक नजर आ रही है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि औली भूधंसाव से सुरक्षित है और शीतकाल में यहां पर्याप्त बर्फ पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

देश के विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचे पर्यटक इन दिनों औली की ढलानों पर फन स्कीइंग का आनंद ले रहे हैं। जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन बंद है। लेकिन, जीएमवीएन से आठ नंबर टावर तक चेयरलिफ्ट का संचालन जारी रहने से पर्यटक बर्फीली ढलान तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी यहां पहुंच रहे हैं।

प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार करने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक औली आते हैं। इस बार भी शीतकाल में पर्यटक यहां बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग और जीवन के यादगार पल बिताने पहुंच रहे हैं। साथ ही घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहे हैं। औली में पर्यटन कारोबारी अजय भट्ट ने बताया कि औली पूरी तरह सुरक्षित है। प्रतिदिन यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। औली में स्थानीय गाइड पर्यटकों को स्कीइंग सिखा रहे हैं और आसपास के खूबसूरत नजारों का दीदार करवा रहे हैं। जोशीमठ-औली रोपवे बंद है। हालांकि औली में भूधंसाव सा कोई असर नहीं है और यहां पर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई।

औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक पर्यटक वाहन से आने के बाद इधर से चेयरलिफ्ट से आठ नंबर टावर तक पहुंच रहे हैं। चेयरलिफ्ट में एक बार में चार पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं। आठ नंबर टावर पर बेहद शानदार बर्फीली ढलान का दीदार होता है। यहां पर पर्यटक फन स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा दस नंबर टावर पर जाने के लिए रोपवे का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन रोपवे बंद होने के चलते पर्यटक पैदल ही वहां पहुंच रहे हैं।

औली में पर्याप्त बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम अनुकूल देखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) भी औली में स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू करवा सकता है। गौरतलब है कि औली में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए निगम की ओर से प्रतिवर्ष शीतकाल में प्रशिक्षण कैंप आरंभ किया जाता है। इन दिनों औली की ढलानों पर पर्याप्त मात्र में बर्फबारी हुई है। जिसे स्कीइंग के लिए काफी अनुकूल माना जाता है।

जोशीमठ व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों में हल्की वर्षा के साथ हिमपात हुआ। जिससे निचले इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, जो ठंड से बचाने में बेअसर साबित हुई।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य एक अप्रैल से होगा शुरू, रास्ता बनाने में जुटा 70 मजदूरों का दल 

रुद्रप्रयाग। मौसम ने साथ दिया तो आगामी एक अप्रैल से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। पुनर्निर्माण कार्य फिर से...

आचार संहिता लागू होते ही राजनैतिक दलों के खर्चे की निगरानी शुरू

लोस चुनाव- सीईओ ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की देहरादून।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को प्रदेश...

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा में शामिल

झटका- बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक भंडारी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली पूर्व मंत्री हरक सिंह के भी कांग्रेस छोड़ने की खबरों ने जोर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हंसल मेहता की लुटेरे का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार

हंसल मेहता इस बार समुद्री लुटेरों पर बनी एक दिलचस्प कहानी लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं. उनकी अपकमिंग सीरीज लुटेरे का...

ईडी ने सीएम केजरीवाल को 9वीं बार भेजा समन, 21 मार्च को होना होगा पेश

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर...

निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाने के दिये आदेश

देखें, ECI ने किस- किस राज्य के गृह सचिव को हटाया नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,...

साथी मजदूर के सिर पर पत्थर से वार कर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार 

टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि...

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य एक अप्रैल से होगा शुरू, रास्ता बनाने में जुटा 70 मजदूरों का दल 

रुद्रप्रयाग। मौसम ने साथ दिया तो आगामी एक अप्रैल से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। पुनर्निर्माण कार्य फिर से...

क्या सर्दी जुकाम होने पर संतरा खा सकते है, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या वाकई संतरा सर्दी जुकाम में नुकसान करता है. चलिए जानते हैं कि सर्दी जुकाम होने पर संतरा खाना फायदेमंद है या फिर नुकसान. संतरा...

चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप 

नोएडा। रेव पार्टी और पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने...

आचार संहिता लागू होते ही राजनैतिक दलों के खर्चे की निगरानी शुरू

लोस चुनाव- सीईओ ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की देहरादून।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को प्रदेश...

महिला प्रीमियर लीग 2024-  दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर आरसीबी ने खिताब किया अपने नाम

नई दिल्ली।   रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके...

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा में शामिल

झटका- बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक भंडारी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली पूर्व मंत्री हरक सिंह के भी कांग्रेस छोड़ने की खबरों ने जोर...

Recent Comments