उत्तराखंड

उरी आतंकी हमले के शहीदों को दी मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। पांच साल पहले उरी में पाक परस्त आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को वीर भूमि फाउंडेशन ने मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती है। शनिवार शाम वीरभूमि फाउंडेशन से जुड़े सदस्य बसंत विहार स्थित मेजर विवेक चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि पांच साल पहले 18 सितंबर 2016 को उरी में आतंकवादियों ने हमारे वीर सैनिकों पर कायराना हमला किया था। सुबह साढ़े पांच बजे जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के उरी में स्थित भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। इस हमले में 18 जवान वीरगति को प्राप्त हुए और कई जवान घायल हो गए थे। घटना के ठीक 10 दिन बाद हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को उसी की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 38 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर उरी की घटना का बदला लिया था। इस अवसर पर पार्षद शुभम नेगी, आशीष गुसाई, अनिल नौटियाल, चंदन कनौजिया, धीरज बिष्ट, शुभम वर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *