Home उत्तराखंड पुरोला में हिंदूवादी संगठनों की महापंचायत को लेकर हाईकोर्ट में आज होगी...

पुरोला में हिंदूवादी संगठनों की महापंचायत को लेकर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

उत्तरकाशी। पुरोला में हिंदूवादी संगठनों की महापंचायत के विरोध में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे। मामले में आज नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। उधर, महापंचायत रोकने को प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है। उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील हैं, ड्रोन से नजर रखी जा रही है। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सदस्य अधिवक्ता शाहरुख आलम ने बुधवार को पुरोला में हिंदुवादी संगठनों की महापंचायत व संप्रदाय विशेष के लोगों को 15 जून तक शहर छोड़ने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता को पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट पर भरोसा करना चाहिए। पीठ ने कहा, ””हाईकोर्ट पर अविश्वास क्यों? उनका भी अधिकार क्षेत्र है। आपको कुछ भरोसा होना चाहिए। यह शॉर्ट सर्किटिंग क्यों? हम मेरिट या कारण पर नहीं हैं। आप प्रशासन पर अविश्वास क्यों करते हैं?’ जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली। पीठ ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट में जाने की स्वतंत्रता दी। इसके बाद अधिवक्ता शाहरुख आलम ने दोपहर में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष महापंचायत पर रोक लगाने की प्रार्थना की। मुख्य न्यायाधीश ने इस याचिका को सुनने की मंजूरी देते हुए रजिस्ट्री में याचिका दायर करने के निर्देश दिए।

लेकिन देर शाम तक याचिका दायर नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार की डेली कॉज लिस्ट में यह मामला सूचीबद्ध नहीं था। लेकिन इस पर आज सुनवाई हो सकती है। पुरोला में 15 जून की महापंचायत को लेकर तनाव है। जिला प्रशासन ने पूरी पुरोला तहसील क्षेत्र में 14 से 19 जून तक धारा-144 लागू कर दी है। शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एहतियातन पूरी यमुना घाटी में भी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने पुरोला में फ्लैग मार्च भी किया। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बाहरी जिलों से महापंचायत के लिए जाने वाले लोगों को सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। पुरोला नगर के मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर देहरादून मुख्यालय से दो सीओ और एक एडिशनल एसपी सहित 300 पुलिस जवान तैनात हैं। नगर में बृहस्पतिवार को ड्रोन से नजर रखी जाएगी। उधर, महापंचायत के समर्थन में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर व्यापारियों ने चंबा बाजार आंशिक रूप से दो घंटे बंद रखने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार

पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया ब्यौरा रुद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और...

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से होगी विजय - गणेश जोशी नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार

पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया ब्यौरा रुद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से होगी विजय - गणेश जोशी नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया. भाजपा के भीष्म पितामह माने...

मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी

मई के महीने में आने वाली फिल्मों में मिस्टर एंड मिसेज माही भी शामिल है। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई...

2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या

-यमुनोत्री और गंगोत्री में बढ़ा तीर्थयात्रियों का दबाव -गंगोत्री धाम में 2023 में 13670 तो 13 मई को रिकॉर्ड 18973 यात्री पहुंचे -यमुनोत्री में गेट और...

सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है - सीएम धामी देहरादून,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा...

लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

बाजार में साधारण पीले केले के अलावा लाल रंग का केला भी मिलता है। लाल केले के छिलके का रंग गाढ़ा लाल और बैंगनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को है तैयार- मुख्यमंत्री धामी  बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना के बाद नामांकन के लिए...

Recent Comments