Home स्वास्थय क्या आपने कभी खाया है डूरियन फल? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

क्या आपने कभी खाया है डूरियन फल? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

डूरियन फल कटहल की तरह दिखता है, लेकिन यह उससे काफी छोटा होता है। इसका बाहरी हिस्सा सख्त और नुकीला है, जबकि अंदर से यह नरम और कस्टर्ड के स्वाद वाला होता है। यह फल फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीनॉयड्स, पॉलीफेनोल्स, विटामिन- बी6, विटामिन- ए, नियासिन और कई जरूर यौगिकों से भरपूर होता है। इसलिए इसे डाइट में शामिल करना लाभदायक है। आइए जानते हैं कि डूरियन फल के सेवन से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

पाचन क्रिया के लिए है लाभदायक
डूरियन में मौजूद डाइटरी फाइबर इसे पाचन क्रिया के लिए उपयुक्त बनाता है। डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या से सुरक्षित रखते हुए पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। डूरियन फल में मौजूद फाइबर पेरिस्टाल्टिक गति को भी बढ़ाता है, जो आंतों में पाचन प्रक्रिया को आसान कर सकता है। यह सूजन, पेट फूलना, सीने में जलन और ऐंठन जैसी समस्याओं का इलाज करने में भी मदद करता है।

हृदय रोग से सुरक्षित रखने में है सहायक
तुलाने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एक अध्ययन में पाया गया कि डूरियन में मौजूद डाइटरी फाइबर लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर और कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह फल धमनियों के जमाव से भी बचाता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में है मददगार
डूरियन में मौजूद मैंगनीज ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में डूरियन के सेवन से मधुमेह के 10 रोगियों में इंसुलिन प्रतिक्रिया वक्र में भी सुधार हुआ। डूरियन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करते हैं। बता दें कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस मधुमेह के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

कैंसर का खतरा होता है कम
डूरियन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस फल में पॉलीफेनोल्स भी मजूद होते हैं, जो कैंसर के विकास को रोकते हैं और यहां तक कि कैंसर कोशिकाओं को भी खत्म करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, यह फल स्तन कैंसर से बचाने में अधिक प्रभावी होता है।

हड्डियों को दे सकता है मजबूती
डूरियन में उच्च मात्रा में मैंगनीज मौजूद होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अतिरिक्त, इसमें मौजूद विटामिन- के और कैल्शियम ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की बीमारी) के जोखिम कम करने में मदद कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। डूरियन में एलेगिक एसिड भी होता है, जो हड्डी के फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

RELATED ARTICLES

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान...

सुबह खाली पेट चाय पीना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

चाय का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत देश में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोग दिन...

वजन कम करने के लिए क्या खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीना सही है?

एप्पल साइ़ड़र विनेगर में कई औषधीय गुण होते हैं. जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अक्सर लोग वजन कम करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर कूद कर मजदूर ने दी अपनी जान

देहरादून। गुरूवार को एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल...

बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गाने...

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान...

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत, भाई ने दो दिन पहले जताई थी आशंका

इलाज में  जुटी थी नौ डॉक्टरों की टीम  बांदा। करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली

विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।प्रवर्तन...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए किया काम -  पूर्व सीएम  2047 का भारत विकसित भारत होगा - पूर्व सीएम...

इनकम टैक्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई टैक्स...

Recent Comments