Home उत्तराखंड राज्यपाल ने अर्थराइटिस रोग के उपचार एवं बचाव विषय पर आयोजित सेमिनार...

राज्यपाल ने अर्थराइटिस रोग के उपचार एवं बचाव विषय पर आयोजित सेमिनार में किया प्रतिभाग

देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि अर्थराइटिस रोग से संबंधित बीमारियों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु इस सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समस्याओं के समाधान हेतु रास्ते तलाशे जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में अर्थराइटिस रोगियों की संख्या बढ़ रही है और यह सभी प्रकार के आयु वर्गों में देखने को मिल रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा अर्थराइटिस रोग से संबंधित जानकारियां, उपाय एवं निदान बताये जो उपस्थित डॉक्टरों के लिए बेहद लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद हमें यह सबक मिला है कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्थराइटिस के ईलाज में होम्योपैथी, एलोपैथी और आयुर्वेद का समान महत्व है। राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही अर्थराइटिस से संबंधित बीमारियों के संबंध में एक कैम्प का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें इसी प्रकार विशेषज्ञों को उपचार हेतु आमंत्रित किया जायेगा।

सेमिनार में उपस्थित सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में जोड़ों का मूवमेंट जरूरी है। जोड़ों के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी होना आवश्यक है। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो0 ले ज वेद चतुर्वेदी रियूमैटोलोजिस्ट सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार एक सामान्य व्यक्ति अर्थराइटिस की पहचान कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह एक मिथक है कि अर्थराइटिस बुढ़ापे की बीमारी है। यह बुढ़ापे के साथ-साथ कम उम्र में भी हो सकता है। बुजुर्ग आबादी में अधिकांश गठिया या अर्थराइटिस टूट-फूट के कारण होता है जबकि युवा आबादी में गठिया या अर्थराइटिस रीड की हड्डी, गर्दन, पीठ इत्यादि में हो सकता है।

प्रो0 चतुर्वेदी ने बताया कि अर्थराइटिस होने के पीछे जीवन शैली और आहार की बडी भूमिका होती है इसका मुख्य कारण भी अनुचित आहार होता है। उन्होंने रोग से ग्रसित लोगों हेतु निदान और उचित उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहचान के उपरान्त इस रोग का उपचार संभव है।

सेमिनार में डॉ. नेहल शाह ने अर्थराइटिस में फिजियोथैरेपी का महत्व एवं फिजियोथैरेपी से अर्थराइटिस को किस प्रकार उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन एवं वजन और दैनिक कार्यों में सही पोश्चर अर्थराइटिस रोग से निजात दिला सकता है। उन्होंने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को भी अर्थराइटिस रोग के लिए जिम्मेदार बताया। डॉ.वर्षा सक्सेना ने अर्थराइटिस रोग में आयुर्वेदिक ईलाज के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मर्म चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा, योग व आयुर्वेदिक दवाईयों से अर्थराइटिस रोग के उपचार की जानकारी दी। डॉ.बी.के.एस.संजय ने अर्थराइटिस के शल्य चिकित्सा उपचार के बारे में अपने विचार रखे।

इस सेमिनार में कुलपति एच.एन.बी उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो.हेम चन्द्रा द्वारा लिखित पुस्तक “Care Your Health” का विमोचन राज्यपाल द्वारा किया गया। इस दौरान कुलपति आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय प्रो. सुनील जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति वास्तव, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के.सिंह सहित विभिन्न चिकित्सालयों से डॉक्टर व मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किसी के सुख- दुख की भागीदार नहीं रही- कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला को जिताने की अपील विधायक प्रीतम सिंह व राजकुमार ने मलिन बस्तियों में किया प्रचार देहरादून। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला...

Recent Comments