Home उत्तराखंड राज्यपाल ने राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संस्कृत सप्ताह महोत्सव’ का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संस्कृत सप्ताह महोत्सव’ का किया शुभारंभ

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संस्कृत सप्ताह महोत्सव’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत सप्ताह मनाये जाने का निर्णय संस्कृत भाषा के विकास एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की परिचायक है। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और इसमें ज्ञान का बड़ा भण्डार है।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की यह जिम्मेदारी है कि संस्कृत भाषा को विश्व एवं राष्ट्र की भाषा बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि संस्कृत दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में एक है। यह हमारे ज्ञान एवं विज्ञान की भाषा होने के साथ-साथ देश को एक सूत्र में बांधती है। संस्कृत के बिना अपनी संस्कृति और सभ्यता को समझना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि संस्कृत को सोशल मीडिया, मॉस मीडिया से जोड़ा जाए और इसे और अधिक सुगम बनाये जाने के प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें दैनिक बोलचाल की भाषा में संस्कृत का प्रयोग करना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने, इसके विकास और संरक्षण के लिए हमें अपने बच्चों को ज्ञान और विज्ञान के साथ संस्कृत को जोड़ते हुए उन्हें कौशल संपन्न बनाने के प्रयास करने चाहिए। संस्कृत भाषा वह सेतु है जो प्राचीन को नवीन से जोड़ती है।

कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूडी भूषण ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार व इसको बढ़ावा देने पर कार्य किया जाना आवश्यक है। संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृत को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने संस्कृत सप्ताह महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 08 से 14 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक-एक संस्कृत गांव बनाये जायेंगे। इसके साथ ही 05 लाख छात्र-छात्राओं, जो संस्कृत सीखना व बोलना चाहते हैं उन्हें संस्कृत का व्यावहारिक ज्ञान दिया जायेगा। इस दौरान उन्होंने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार व उन्नयन के लिए किये जा रहे अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी ली। अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कामत ने संस्कृत भाषा के संदर्भ में अपने विचार रखे।

संस्कृत सप्ताह के अवसर पर संस्कृत भाषा के उन्नयन व प्रचार के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक थराली भोपाल राम टम्टा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल को संस्कृत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक कैन्ट मती सविता कपूर, सचिव संस्कृत शिक्षा चन्द्रेश कुमार यादव, अपर सचिव राज्यपाल मती स्वाती एस.भदौरिया, महानिदेश विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक, प्रोफेसर के अलावा माध्यमिक शिक्षा के आचार्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments