Home बिज़नेस सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, जांच में जुटी...

सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां  

नई दिल्ली।  हैकर्स ने आज सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं। मंत्रालय का ट्विटर हैंडल ऐसे वक्त पर हैक हुआ, जब हाल ही में एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। हालांकि, बताया जा रहा है कि अब ट्विटर अकाउंट ठीक हो गया है। बता दें कि हैंकर्स ने गुरुवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है।

हैकर्स ने एम्स दिल्ली अस्पताल के सर्वर को निशाना बनाने के बाद इस बार मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए स्वच्छ भारत और अन्य मंत्रालय को टैग किया है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति के ट्विटर अकाउंट से जितने भी ट्वीट किए गए थे उन्हें डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि ट्वीट के साथ कुछ बोट अकाउंट्स और कुछ रियल अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। आपको ये बात हैरान कर देगी लेकिन यह सच है कि हैकर्स ने अकाउंट को अपने कब्जे में लेने के बाद 80 से ज्यादा ट्वीट किए थे।

गौर करने वाली बात यह है कि कुछ ट्विटर अकाउंट्स को लेकर ऐसा संदेह है कि वह बोट अकाउंट से संबंधित थे क्योंकि इन अकाउंट्स पर 10 से भी कम फॉलोअर्स थे। ट्वीट के साथ टैग किए कुछ रियल अकाउंट्स पर 2000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं। बता दें कि कुछ ट्वीट में तो पाकिस्तानी अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। इसके अलावा क्रिप्टो-आधारित ट्विटर अकाउंट्स के लिंक भी मौजूद थे।

बता दें कि फिलहाल किसी भी हैकर ग्रुप ने इस हैकिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हैकिंग की इस घटना के सामने आते ही सरकार इस मामले की जांच में जुट गई है। गौर हो कि मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया है। इसे करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी।

RELATED ARTICLES

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

एलन मस्क ने नए यूजर्स के लिए की बड़ी प्लानिंग, पोस्ट करने के लिए देने होंगे पैसे 

फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में आएगी कमी  फ्री में सिर्फ किसी अकाउंट को कर सकेंगे फॉलो  नई दिल्ली। एलन मस्क जब से एक्स (पूर्व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments