Home उत्तराखंड अच्छी खबर:- चार दशक के बाद फिर से शुरू हुई हिमालयन कार...

अच्छी खबर:- चार दशक के बाद फिर से शुरू हुई हिमालयन कार रैली, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फ्लैग दिखाकर किया कार रैली को रवाना

देहरादून। नजीर हुसैन ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स के नक्शे पर मजबूती से खड़ा किया। उन्होंने 1971 में इंडियन ऑटोमोटिव रेसिंग क्लब की स्थापना कर 1980 से लेकर 1999 के दशक में हिमालयन कार रैली का आयोजन किया। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित होटल द सेवॉय परिसर में हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना करने के पश्चात कही।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित द सेवॉय होटल के परिसर में टीम फायरफॉक्स द्वारा आयोजित और नजीर हुसैन के संस्थापक क्लब द्वारा समर्थित हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयन कार रैली का आयोजन सन 1980 से लेकर 1919 के दशक में द सेवॉय होटल के सहयोग से किया जाता रहा है।

चार दशक के बाद फिर से आयोजित होने वाली कार रैली के शुभारम्भ अवसर पर आयोजकों को बधाई देते हुए महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस आयोजन के पुनः शुरू होने पर अपनी शुभकामनाएं दी है। महाराज ने कहा कि इस रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में होते रहने चाहिए ताकि लोग उत्तराखंड की वादियों, पहाड़ियों, और यहां की सुंदरता का आनंद ले सकें। उन्होने कहा कि शीतकाल में जब प्रदेश में पर्यटन की रफ्तार धीमी हो जाती है तो इस प्रकार के आयोजन प्राण फूंकने का काम करते हैं।

लैंसडौन, मसूरी, कुफरी और मनाली आदि मार्गाे से होकर जाने वाली हिमालयन कार रैली में 100 से अधिक ऐतिहासिक भव्य कारें प्रतिभाग कर रही हैं। कार रैली उसी मार्ग पर चलाई जा रही है जिस मार्ग को 1981 में रैली के लिए तय किया गया था। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, मसूरी विधायक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, द सेवॉय होटल के प्रबंधक किशोर काया, रंजन सयाल और पैरा ओलंपिक 2016 की गोल्ड मेडलिस्ट एवं प्रतिभागी दीपा मलिक भी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

Recent Comments