Home उत्तराखंड उत्तराखंड : पारंपरिक खेल में एक-दूसरे पर फेंके फल-फूल और पत्थर, 75...

उत्तराखंड : पारंपरिक खेल में एक-दूसरे पर फेंके फल-फूल और पत्थर, 75 बग्वाली वीर घायल

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में रक्षाबंधन के दिन पारंपरिक बग्वाल खेल में 75 बग्वाली वीर और दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह बग्वाल मां बाराही धाम देवीधुरा मंदिर प्रांगण में खेला गया। फल फूलों के साथ यह बग्वाल खेली गई। महज 7 मिनट 25 सेकेंड चली बग्वाल में 75 बग्वाली वीर और दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

7 मिनट 25 सेकेंड चला खेल

रक्षाबंधन की सुबह ब्रज बाराही मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद खोलीखांड दूबचौड़ मैदान में चार खाम और सात थोकों के रणबांकुरों ने मां के जयकारे के साथ मैदान की परिक्रमा की। वालिक और लमगड़िया खाम तैयार भी नहीं हुई थी कि अति उत्साह में गहड़वाल और चम्याल खाम के रणबाकुरों में बग्वाल शुरू कर दी। बग्वाल शुरू होने के एक मिनट बाद वालिक और लमगड़िया खाम के योद्धाओं ने मोर्चा संभाला। पुजारी का आदेश मिलते ही 11 बजकर 2 मिनट पर दोनों ओर से फल और फूल फेंके जाने लगे। कुछ मिनट बाद पत्थर भी चलने लगे, जिससे चारों खामों के 75 बग्वाली वीर घायल हो गए। 11 बजकर 9 मिनट और 25 सेकंड पर पुजारी ने शंखनाद कर बग्वाल रोकने का आदेश दिया।

7 मिनट 25 सेकेंड तक चले इस खेल में दोनों ओर से फल, फूल और पत्थर बरसाए गए।

घायल योद्धाओं ने एक-दूसरे का हाल पूछा

कुल 7 मिनट 25 सेकंड तक चली बग्वाल के बाद दोनों तरफ के योद्धाओं ने एक-दूसरे की कुशल क्षेम पूछी। इससे पहले बग्वाल खेलने के लिए वालिक, चम्याल, लमगड़िया और गहड़वाल खामों के अलावा सात थोकों के जत्थे मां के गगनभेदी जयकारों के साथ तरकश में नाशपाती के फल और हाथ में बांस से बनी ढाल (फर्रे) से सुसज्जित होकर दूबचौड़ मैदान पहुंचे। मां बज्र बाराही के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। देवीधुरा बाजार की ओर से गहड़वाल खाम व चम्याल खाम और मंदिर की ओर वालिक व लमगड़िया खाम के लड़ाके युद्ध के लिए तैयार थे। पुजारी ने चंवर डुलाते हुए जैसे ही मैदान में प्रवेश किया बग्वाल रोक दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया उपचार

बग्वाल में घायल लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार किया। देवीधुरा बग्वाल युद्ध में घायल 75 योद्धाओं का उपचार बिच्छू घास से भी किया गया। मान्यता है कि पत्थर लगने से घायल व्यक्ति के घाव पर बिच्छू घास लगाने से वह जल्दी ठीक होता है।

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments