Home उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वास्थ्य और राजनीतिक स्वास्थ्य दोनों परिवर्तन चाह...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वास्थ्य और राजनीतिक स्वास्थ्य दोनों परिवर्तन चाह रहा, सोशल मीडिया पोस्ट से समर्थकों में बढ़ गई बेचैनी

देहरादून। प्रदेश में कांग्रेस में नई नियुक्तियों के माध्यम से वरिष्ठ व निष्ठावान नेताओं को किनारे किए जाने के संदेश से उपजे रोष के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली का रुख करना चाह रहे हैं। उनकी यह इच्छा जताने के बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस के भीतर उनके समर्थकों की बेचौनी बढ़ गई है। ऐसे में अंदेशा जताया जाने लगा है कि हरीश रावत से मिलने वाले ये संकेत कोई नया गुल खिलाते नजर आ सकते हैं।

पांचवीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान के कमान संभाले रहे हरीश रावत हार के बाद से कई मौकों पर अपनी नई भूमिका तलाशते दिखाई दे रहे हैं। हरिद्वार में गंगा तट पर कुछ समय बिताने की इच्छा के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने एक बार फिर अपनी पोस्ट में कहा कि उनका स्वास्थ्य और राजनीतिक स्वास्थ्य, दोनों ही स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं, अर्थात उत्तराखंड से दिल्ली की ओर प्रस्थान किया जाए।

दिल्ली के बारे में सोचते हुए उन्होंने 1980 के बाद उन्हें दिल्ली में सहारा देने वाले प्रवासी बंधुओं, कर्मचारी व श्रमिक संगठनों के बहाने ललित माखन, रंगराजन कुमार मंगलम के साथ काम प्रारंभ करने की याद ताजा की। उन्होंने पुराने व नए सक्रिय साथियों को साथ लेकर पुराना संगठन खड़ा करने की इच्छा भी जताई। कुमाऊं व गढ़वाल के प्रवासी बंधुओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कई सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वह गढ़वाली व कुमाऊंनी भाइयों से जुड़े। गढ़वाल के व्यक्तियों से जुड़ाव बढ़ाने में उन्होंने पूर्व सांसद त्रेपन सिंह नेगी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों में कांग्रेस का बड़ा दबदबा था। आज वह दबदबा भाजपा और आप का बन गया है। उन्होंने यह लालसा भी जताई कि वह दिल्ली में प्रवासियों में कांग्रेस को मजबूत करें।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments