Home उत्तराखंड मसूरी में वर्षा के साथ हुआ सीजन का पहला हिमपात, आज भी...

मसूरी में वर्षा के साथ हुआ सीजन का पहला हिमपात, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेशभर में दिनभर बादलों के डेरे के बीच चोटियों पर हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मसूरी में वर्षा के साथ सीजन का पहला हिमपात हुआ। लालटिब्बा और लंढौर में देर शाम बर्फ की फाहें गिरने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। चमोली में स्थित औली में गुरुवार देर रात हिमपात हुआ हैं। जिससे नए साल का जश्न मनाने यंहा पहुंचे पर्यटकों के साथ साथ पर्यटन से जुड़े स्थानीय कारोबरियों के भी चहरे खिल गए हैं।नए साल का जश्न मनाने के लिये बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे। औली में बर्फ न देख कर पर्यटक मायूस हो गए थे। लेकिन देर रात हुई जोरदार बर्फबारी के बाद औली का नजारा देखते ही बन रहा है।वहीं देहरादून में भी देर शाम वर्षा हुई। इससे समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात के आसार हैं। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मैदानों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।लंबे समय से शुष्क बने मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तराखंड में चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। जिससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मसूरी में सीजन का पहला हिमपात होने से नववर्ष का उत्सव मनाने पहुंचे सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, हल्की वर्षा और हिमपात से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। उधर, केदारनाथ में हल्की भी बर्फबारी हुई, निचले क्षेत्रों में वर्षा से पारा लुढ़क गया और कंपकंपी बढ़ गई।चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों की चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली। नववर्ष के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का क्रम बना हुआ है। जबकि, हर्षिल घाटी में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। उधर, कुमाऊं में भी पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। चीन सीमा से सटे हिस्सों में भी वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक 'छोटू' और मुन्ना’’ को पहुंचाए आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा अधिकारियों को दिये...

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज

पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ पिचहत्तर लाख बासठ हजार पर्यटन मंत्री बोले नवंबर में शुरू होगी आदि कैलाश, ओम पर्वत शीतकालीन हैली...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक 'छोटू' और मुन्ना’’ को पहुंचाए आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा अधिकारियों को दिये...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग...

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज

पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ पिचहत्तर लाख बासठ हजार पर्यटन मंत्री बोले नवंबर में शुरू होगी आदि कैलाश, ओम पर्वत शीतकालीन हैली...

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है - इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के...

कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान  नैनीताल। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील...

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी।...

Recent Comments