Home क्राइम पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। वह पिछले चार साल से उनका शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। दोनों ही बेटियां नाबालिग हैं। विरोध पर दोनों को जान से मारने की आरोपित धमकी देता था। घबराई बेटियों ने अपनी मां को भी कुछ नहीं बताया। शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा सकी। कुछ दिन पहले शिक्षिका के पूछने पर बड़ी बेटी ने रोते हुए सब बताया तो मामले से पर्दा हटा।

पुलिस की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है मामला

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली दंपती कामगार हैं। उनके दो बेटियां हैं। एक की उम्र 15 और दूसरी की 17 वर्ष है। दोनों एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। पिछले काफी समय से व्यक्ति ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। पत्नी ही मजदूरी कर परिवार को चला रही हैं।

पीड़िता ने शिक्षिका को बताई आपबीती

काफी समय से दोनों बेटियां गुमसुम रहती थीं। कुछ दिन पहले बड़ी बेटी स्कूल में मायूस बैठी थी। शिक्षिका उसके पास आई और मायूस रहने का कारण पूछा। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन जब शिक्षिका ने मदद का भरोसा दिया तो वह रोने लगी।

कई बार किया दुष्कर्म, मारा-पीटा

उसने शिक्षिका को बताया कि पिता उनके निजी अंगों से छेड़खानी करते हैं। कई बार उनके साथ दुष्कर्म भी किया। जब भी मना किया तो पिता ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हर बार जान से मारने की धमकी दी। पिछले चार साल से पिता का उत्पीड़न झेल रही हैं। ऐसा ही छोटी बहन के साथ भी किया गया। कई बार मां से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सकी।

आरोपी पिता गिरफ्तार

शिक्षिका ने उनकी बात पर गंभीरता बरतते हुए पुलिस अधिकारियों से कॉल कर संपर्क किया। अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने एक महिला दारोगा को जांच दी। उन्होंने जांच की तो आरोपों की पुष्टि हुई। दोनों बेटियों के बयान भी दर्ज हुए। इस पर रविवार को पुलिस ने बड़ी बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

कई बार आत्महत्या का आया ख्याल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वे दुष्कर्म के लिए मना करती थी तो पिता खाना नहीं देता था। उनके साथ गलत व्यवहार करता था। गाली-गलौज भी की गई। इसी के चलते पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था। कई बार तो आत्महत्या करने का भी ख्याल आया। लेकिन किसी तरह हौसला बांधा। पिता की करतूत से तंग आकर दोनों बहनें अधिकांश समय घर से बाहर ही रहने लगी। उसी समय घर पर आती थी जब मां घर पर मौजूद रहती थी। स्कूल से भी देरी से आने लगी। स्कूल के मैदान में समय व्यतीत कर देती थी।

RELATED ARTICLES

शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचायी जान  यूपी। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने...

युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून। सेना में तैनात एक युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल...

चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

दुष्कर्म की कोशिश विफल होने पर की मासूम की हत्या  मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जाह्नवी कपूर ने ब्लू और रेड प्रिंट शेड में साड़ी पहने सोशल मीडिया का पारा किया हाई

बी-टाउन की खूबसूरत हसीना जाह्नवी कपूर हमेशा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर...

नए बेलआउट पैकेज पर बातचीत करेंगे पाकिस्तान और आईएमएफ

इस्लामाबाद। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ से 6 अरब अमेरिकी डॉलर से 8 अरब अमेरिकी डॉलर के नए ऋण पैकेज की मांग कर रहा...

बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान 

अहमदाबाद गुजरात के 18 यात्री थे सवार  चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के...

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार सीएम आवास से अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आम आदमी पार्टी (आप) की...

भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम

भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रख्यात व सार्वजनिक हस्तियों को जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए। अदालत ने निर्देश दिया...

आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगाए गए...

सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश 

प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी- सीएम धामी  सभी अधिकारी ग्राउंड में जाकर श्रद्धालुओं से ले फीडबैक- सीएम  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 

नई दिल्ली।   बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-2024 का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से ये तय हो जाएगा...

मां के सामने घर के आंगन से तीन वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, 200 मी दूरी पर मिला शव 

क्षेत्र में लगाए गए दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे  श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन...

अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री

हेरा फेरी, भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्म...

Recent Comments