Home उत्तराखंड  परेड ग्राउंड में भव्य तरीके से मनाया जाएगा दशहरा, जानिए पूरी अपडेट

 परेड ग्राउंड में भव्य तरीके से मनाया जाएगा दशहरा, जानिए पूरी अपडेट

देहरादून। अबकी बार देहरादून के परेड ग्राउंड पर पांच अक्तूबर को दशहरे का आयोजन भव्य बनाने के लिए दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोरोना के चलते करीब दो साल बाद आयोजित होने वाले 75वें दशहरा महोत्सव में अबकी रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को भी भव्य रूप प्रदान करने के साथ पिछली बार से कुछ ऊंचा बनाया जा रहा है।

इस बार कुंभकर्ण का पुतला 60 फीट तो मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फीट होगी। इस बाबत दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख नागपाल ने बताया कि चार अक्तूबर को तीनों (रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण) पुतले मैदान में खड़े कर दिए जाएंगे। बताया कि पुतलों के लिए कपड़े मुंबई से मंगवाए गए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ से 35 कारीगर पुतले तैयार करने के लिए आए हैं। बताया कि कोरोना काल के दो साल बाद मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के गले में ऐसा कपड़ा लगाया गया है, जो सोने की हार की तरह दिखेगा।

अबकी रावण के 20 हाथ लगाए गए हैं और रंगीन लाइटों से शृंगार किया गया है। पुतले बनाने में बांस और तीन लेयर का इस्तेमाल किया गया है। पांच अक्तूबर को पांच बजे मछली बाजार काली मंदिर से शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंचेगी। छह बजे लंका दहन किया जाएगा और छह बजकर पांच मिनट पर रावण के पुतले को आग लगाई जाएगी। बताया कि मनीष, शिवा, चिराग, अर्जुन, शिवम, महेश मदद कर रहे है।

दो बजे से देर रात तक रहेगा चारों ओर जीरो जोन दशहरा के आयोजन को लेकर शहर के कई रूट पांच अक्तूबर तक बदले रहेंगे। पांच अक्तूबर को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन होना है। इसके लिए दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा कई रूट पर शोभायात्राएं भी निकाली जानी हैं। इसके मद्देनजर भी कई मार्ग पर बैरियर और डायवर्जन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनता से भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। ताकि, यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।शोभायात्रा का अपने गंतव्य स्थान से दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम चार बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

शोभायात्रा का रूट : कालिका मंदिर, मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल होते हुए कनक चौक से परेड ग्राउंड में पहुंचेगी, परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।

विक्रम, मैजिक वाहनों के लिए प्लान 

रूट नंबर तीन
इस रूट के विक्रम परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से इन्हें दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ भेजा जाएगा।

रूट पांच और आठ
परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

रूट नंबर दो 
पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे, इस रोड पर विक्रमों को परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा।

सिटी बसों के लिए प्लान

परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट राजपुर रोड बस सेवा ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होगी, क्लेमेंटटाउन राजपुर रोड, कुठालगेट को चलने वाली सेवा पंत रोड न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी, रायपुर रोड मालदेवता बस सेवा चूना भट्टा रोड से संचालित की जाएगी। सर्वे चौक पर सवारियां उतारकर सभी को वापस किया जाएगा।

यहां बैरियर 

बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कान्वेंट रोड, ओरिएंट चौक, सर्वे चौक, होटल पैसिफिक तिराहा, लैंसडाउन चौक, मनोज क्लीनिक।

पार्किंग व्यवस्था

सामान्य पार्किंग : पवेलियन ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज।

वीआईपी के लिए

वीआईपी व अधिकारियों के वाहनों के लिए परेड ग्राउंड मंच के पीछे, दून क्लब, डूंगा हाउस।

ये पार्किंग फुल हों तो

निर्धारित पार्किंग भरने के बाद अलग से प्लान तैयार किया गया है। सचिवालय, लॉर्ड वेंकटेश्वर, एसजीआरआर स्कूल, मंगला देवी के सामने किशन नगर की ओर से आने वाले लोग अपने वाहों को जनपथ मार्केट में पार्क कर सकेंगे, रिस्पना की ओर से आने वाले लोगों के लिए बन्नू स्कूल को पार्किंग स्थल बनाया गया है, सहस्रधारा क्रॉसिंग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए महिला पॉलिटेक्निक को पार्किंग स्थल बनाया गया है, प्रिंस चौक की ओर से आने वाले वाहन चकहरी, हिमालयन आर्म्स से दून चौक के बीच पार्क हो सकेंगे।


RELATED ARTICLES

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किसी के सुख- दुख की भागीदार नहीं रही- कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला को जिताने की अपील विधायक प्रीतम सिंह व राजकुमार ने मलिन बस्तियों में किया प्रचार देहरादून। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला...

बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा...

Recent Comments