Home मनोरंजन दुलकर सलमान-मृणाल ठाकुर की सीता रामम 2 सितंबर को हिंदी में होगी...

दुलकर सलमान-मृणाल ठाकुर की सीता रामम 2 सितंबर को हिंदी में होगी रिलीज

दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता दुलकर सलमान ने बड़ा नाम कमाया है। उनकी तेलुगु फिल्म सीता रामम 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी नजर आई हैं। अब दुलकर के हिंदी बेल्ट के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। दुलकर की फिल्म सीता रामम 2 सितंबर को हिंदी में रिलीज होगी।

मृणाल ने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की हिंदी रिलीज के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, सरप्राइज। सीता रामम हिंदी में मंत्रमुग्ध करने के लिए 2 सितंबर को भव्य तरीके से रिलीज हो रही है। मृणाल के फैंस उन्हें इस फिल्म के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, यह फिल्म हिंदी में भी एक बड़ी हिट साबित होगी।
सीता रामम का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। इसे स्वप्ना सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म पहले से ही तेलुगु, तमिल और मलयालम में ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। अब देखना है कि हिंदी दर्शकों को बीच यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। पेन स्टूडियोज के डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा और स्वप्ना (प्रोड्यूसर) इसे हिंदी में सिनेमाघरों में ला रहे हैं। अब तक इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने सराहा है।

सीता रामम प्रेम कहानी पर आधारित एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म 80 और 60 के दशक में हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में दुलकर ने एक सैनिक की भूमिका निभाई है, जबकि मृणाल को उनकी प्रेमिका के किरदार में देखा गया है। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। फिल्म में दुलकर और मृणाल ठाकुर के अलावा रश्मिका मंदाना, सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और धारुन भास्कर अमह भूमिकाओं में हैं।
मृणाल ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन वह बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। मृणाल ने 2018 में फिल्म लव सोनिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, दुलकर ने फिल्म कारवां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

हाल के दिनों में जहां एक तरफ बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में फ्लॉप रही हैं, तो दूसरी ओर साउथ फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है।  आरआरआर को भी अच्छी कामयाबी मिली।  आरआरआर से पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी। फिल्म के डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबां पर हैं।  आरआरआर के बाद रिलीज हुई  केजीएफ 2 ने भी अपना जलवा दिखाया। हालिया रिलीज हुई कमल हासन की विक्रम को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई’ 4 का ट्रेलर हुआ जारी , इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी अरनमनई के चौथे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इसकी घोषणा हुई है ये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से शोक की लहर उखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन...

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

Recent Comments