Home उत्तराखंड आस्था के प्रतीक नंदा देवी महोत्सव में नहीं होगा डोला भ्रमण व...

आस्था के प्रतीक नंदा देवी महोत्सव में नहीं होगा डोला भ्रमण व भंडारा, लाइव दर्शन कर सकेंगे

नैनीताल। शहर के आस्था का प्रतीक मां नंदा देवी महोत्सव इस वर्ष भी सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। कोविड की बाध्यता के चलते धार्मिक अनुष्ठान तो विधिवत आयोजित होंगे, मगर कदली वृक्ष और मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के साथ डोले का शहर भ्रमण नहीं होगा। हालांकि इस वर्ष श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर पाएंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की जाएगी।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम धीराज गब्र्याल ने नंदा देवी महोत्सव आयोजन संस्था श्रीराम सेवक सभा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महोत्सव के आयोजित को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कदली वृक्ष ज्योलीकोट से लाया जाएगा। बीते वर्ष की तरह ही कदली वृक्षों के साथ नगर भ्रमण और मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के साथ डोला नगर भ्रमण नहीं किया जाएगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी नहीं होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रख संपादित किए जाएंगे। इस वर्ष श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर में एंट्री मिल पाएगी। जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और पुलिस की देखरेख में की जाएगी।

धार्मिक अनुष्ठानों को लाइव प्रसारण के लिए शहर के कैपिटल सिनेमाहॉल, श्रीराम सेवक सभा और तल्लीताल डांठ पर बड़े एलईडी स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोकल टीवी चैनल पर घर बैठे भी लोग धार्मिक आयोजनों का आनंद ले सकेंगे। इस बीच देर शाम डीएम धीराज गब्र्याल ने नयना देवी मंदिर का दौरा भी किया। निरीक्षण में मेला आयोजन की तैयारियों को जांचने के साथ ही आवश्यक निर्देश प्रशासन और पालिका अधिकारियों को दिये। इस दौरान एसडीएम प्रतीक जैन, ईओ अशोक वर्मा, नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव लोचन साह, श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, कमलेश ढौडियाल, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, प्रो. ललित तिवारी, शैलेंद्र मेलकानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

Recent Comments