Home उत्तराखंड मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा...

मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा ब्रेक थ्रू

आज मिलेगा मंगल समाचार.. मलबा काटकर 52 मीटर तक बिछाया पाइप

देखें वीडियो, आज सुरंग में ब्रेक थ्रू हो जाएगा -सीएम धामी

बाबा बौखनाग की प्रार्थना..दुआ …तकनीक..मेहनत और हौसलों से बन रहा मजदूरों तक पहुंचने का रास्ता

सिलक्यारा। बीते 12 नवंबर को टनल में फंसे 41 मजदूरों को आज खुले आसमान के दर्शन हो सकते हैं।करीब 52 मीटर से अधिक पाइप मलबे को हटा कर पाइप बिछा दिए गए हैं। अब लगभग 4 से 10 मीटर मैनुअली खुदाई से शेष पाइप डाले जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि कुछ मीटर और पाइप बिछाने से सुरंग में ब्रेक थ्रू मिल जाएगा। इस प्रगति से मौके पर मौजूद एक्सपर्ट व बचाव अभियान में जुटी विभिन्न टीम काफी उत्साहित जरा रही है। एक प्रमुख अधिकारी ने उम्मीद जताई कि आज मजदूरों को सकुशल निकाल लिए जाने की संभावना बन रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा में बताया कि सभी श्रमिक, इंजीनियर, विशेषज्ञ, अधिकारी पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। अंदर फंसे से सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज सुबह वह मातली से श्रमिकों का कुशलक्षेम से जानने सिलक्यारा टनल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअली डिगिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा डिगिंग कार्य हेतु पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, , रेस्क्यू आभियान के समन्वयक सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर किए मां यमुना के दर्शन  उत्तरकाशी। चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गणमान्य बने कपाट खुलने के साक्षी

केदारनाथ/रूद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों...

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधि-विधान से खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट 

कपाट खोलने के दौरान हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा   20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर देहरादून। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे है आप

हाथ धोना अच्छी आदत है. इससे शरीर कई बीमारियों से बच सकती है. हालांकि, दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोने...

विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर किए मां यमुना के दर्शन  उत्तरकाशी। चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन...

30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी भर्ती का काम शुरू- राहुल गांधी 

देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा- राहुल गांधी  हम ला रहे भर्ती भरोसा स्कीम- राहुल गांधी  नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गणमान्य बने कपाट खुलने के साक्षी

केदारनाथ/रूद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों...

कोविड वैक्सीन- स्वास्थ्य व्यवस्था का राजनीतिकरण

अशोक शर्मा लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को हम हमेशा राजनैतिक उदासीनता से जोड़ कर देखते आ रहे हैं। यह भी सच है क्योंकि स्वास्थ्य कभी एक...

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधि-विधान से खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट 

कपाट खोलने के दौरान हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा   20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर देहरादून। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री...

सेना के बैंड के साथ केदारनाथ धाम पहुंची पंचमुखी डोली 

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु  केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज शाम सेना के बैंड की भक्तिमय जय घोष के साथ...

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कल खुलेंगे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार और और मां गंगा की डोली ने अपने-अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली आज शाम तक धाम...

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

हिमाचल प्रदेश। आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश...

ब्राजील में भारी बारिश के चलते आई बाढ़, 100 लोगों की मौत

14 लाख लोग हुए प्रभावित बाढ़ से जूझ रहे 414  शहर रियो डी जेनेरियो। ब्राजील इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ब्राजील के दक्षिण...

Recent Comments