Home खेल धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान

धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वहीं चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे।
इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दरअसल आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।

जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप नजर आ रहे थे। तब जडेजा ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी थी। तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 41 साल के हो चुके धोनी फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे या नहीं। यदि खेलेंगे तो क्या कप्तान होंगे या नहीं? ऐसा माना जा रहा था कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, ताकि धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके। मगर अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा...

वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने...

तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए ऋषिकेश में उमड़ी भक्तों की भीड़, 11 मई की शाम को पहुंचेगी बद्रीनाथ 

कल श्रीनगर के लिए होगी रवाना ऋषिकेश। तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। आज रात मुनि की...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी 

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़...

सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है? अगर हां, तो परेशान न हों. अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा...

आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंसे पीएम मोदी और राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार (24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का...

सेहत में बड़ा सहारा, पैंसठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी स्वास्थ्य बीमा

मनोज भूटानी गंभीर और ऐसी बीमारियों, जिनके इलाज में भारी रकम खर्च करनी पड़ती है, स्वास्थ्य बीमा लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित होता...

बारिश के सामान्य से अधिक होने का पूर्वानुमान साठ फीसदी

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जताई संभावना उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर...

चारधाम यात्रा तोड़ेगी पिछले वर्ष के रिकार्ड- महाराज

जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की अब तक की बुकिंग आठ करोड़ के पार 1489441 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक...

Recent Comments