Home उत्तराखंड संकट की घड़ी’ में शाह के ‘भरोसे’ पर खरे उतरे धामी

संकट की घड़ी’ में शाह के ‘भरोसे’ पर खरे उतरे धामी

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा के समय ‘बचाव और राहत अभियान’ की कमान खुद संभालने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ‘केंद्र से जारी चेतावनी के बाद राज्य सरकार की तत्परता और सतर्कता से अतिवृष्टि के प्रभाव को काफी हद तक कम करने में सफलता मिली है। धामी संकट की घड़ी में पूरी तरह से खरे उतरे, उन्होंने स्थिति को बहुत अच्छे तरीके से संभाला’।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल से कुमाऊं तक कई तूफानी दौरे किए। पीड़ितों को ढांढस बंधाने में उन्होंने रात–दिन एक कर दिया। हर पीड़ित के पास पहुंचने को वह आतुर दिखे। जलभराव के कारण कई जगहों पर उन्हें ट्रैक्टर में या फिर पैदल सफर करना पड़ा। रेस्क्यू में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और अग्निशमन दल के हजारों जवानों का मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लगातार हौसला बढ़ाया। अभियान के बीच धामी को कई बार त्वरित निर्णय लेने पड़े, जिसमें उन्होंने वक्त बर्बाद नहीं किया।

आपदा से प्रभावित हुए तीन जनपदों रुद्रप्रयाग, उधमसिंहनगर और नैनीताल  की मुख्यमंत्री ने निरंतर मॉनिटरिंग की। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए। आपदा के कठिन दौर में धामी ने शानदार नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। तमाम इलेक्ट्रॉनिक चैनलों, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में युवा मुख्यमंत्री की सराहना देखने को मिली। इसी बीच आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड पहुंचे। सीएम धामी एक साथ उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दो घंटे तक हवाई दौरा किया। उसके बाद शाह ने केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों व आपदा प्रबंधन में लगे लोगों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में क्षति की विस्तृत जानकारी हासिल की। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मुसीबत के इस दौर में केंद्र सरकार पूरी तरह से देवभूमि के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की चेतावनी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी ने अयोध्या दौरे पर होने के बावजूद मुख्य सचिव को फोन करके समूचे सरकारी सिस्टम को सतर्क कर दिया। चारधाम यात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई। सभी आपदा केंद्र एक्टिव कर दिए गए। अतिवृष्टि के तत्काल बाद मुख्यमंत्री धामी रेस्क्यू अभियान पर निकल गए। उन्होंने आपदा की घड़ी में बेहतरीन तरीके से रेस्पॉड किया।

शाह ने कहा कि समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों के कारण आपदा में ज्यादा नुकसान होने से बच गया। वरना, जानमाल की और ज्यादा हानि हो सकती थी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सीएम धामी के दिशानिर्देशन में ‘बचाव और राहत’ अभियान की तर्ज पर प्रभावितों का पुनर्वास भी इसी गंभीरता के साथ होगा। केंद्र सरकार से बराबर अच्छे तालमेल और दूरभाष पर लगातार पीएम मोदी को अपडेट रखने को लेकर उन्होंने धामी को खूब सराहा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments