Wednesday, December 6, 2023
Home ब्लॉग मध्य प्रदेश में कांग्रेस का आत्मविश्वास

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का आत्मविश्वास

हरिशंकर व्यास
राजस्थान को लेकर कांग्रेस का भरोसा देर से बना है लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव शुरू होने के पहले से ही अति आत्मविश्वास में है। कांग्रेस के नेता इस बार चुनाव यह मान कर लड़ रहे हैं कि उन्हें सरकार बनानी है। कांग्रेस को लग रहा है कि पिछले चुनाव में जहां तक वह पहुंची थी उससे आगे बढऩा है। कांग्रेस के इस आत्मविश्वास के कई कारण हैं। पहला कारण तो यह है कि भाजपा ने बीच में उसकी सरकार गिराई। पिछली बार कांग्रेस चुनाव जीती थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस का वोट भाजपा से थोड़ा कम था लेकिन उसकी सीटें ज्यादा थीं। यह भी एक तथ्य है कि कांग्रेस का वोट करीब पांच फीसदी बढ़ा था वह 36 फीसदी से बढ़ कर 40.89 फीसदी पहुंची थी और उसकी सीटें 56 से बढ़ कर 114 हो गई थीं। दूसरी ओर भाजपा का वोट करीब 45 फीसदी से घट कर 41 फीसदी हो गया था और उसकी सीटें 165 से घट कर 109 हो गई थीं। इसका मतलब है कि कांग्रेस क्लीयर विनर थी।

लोगों ने भाजपा को हरा कर विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया था। लेकिन सवा साल के अंदर भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को तोड़ कर अपनी सरकार बना ली। प्रदेश की जनता ने जिनको हराया था वे फिर सरकार में  लौट आए। सो, कांग्रेस को लग रहा है कि इससे उसके प्रति सहानुभूति है और लोग इस बार पहले से ज्यादा वोट करेंगे। उसे छप्पर फाड़ बहुमत देंगे ताकि उसकी सरकार न गिरे। दूसरा कारण, भाजपा के खिलाफ एंटी इन्कम्बैंसी है। कांग्रेस के सवा साल के राज को छोड़ दें तो 2003 से 2023 तक लगभग 19 साल तक भाजपा सरकार में रही है और इसमें भी 16 साल शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री रहे। ऊपर से पिछले साढ़े नौ साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसका मतलब करीब आठ साल डबल इंजन की सरकार चली है। भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ इससे डबल एंटी इन्कम्बैंसी बनी है।

पिछले चुनाव में सरकार से बहुत नाराजगी नहीं होने के बावजूद लोग हर जगह कह रहे थे कि तवे पर रोटी को बार बार उलटते रहना चाहिए। इस बार ऐसी सोच पहले से ज्यादा है। शिवराज सिंह चौहान से भयंकर नाराजगी नहीं होने के बावजूद यह सोच है। तीसरा कारण, भाजपा की नई रणनीति है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने एक प्रयोग के तहत सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतार दिया, जिनमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं। इसके अलावा पार्टी के एक राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी चुनाव लड़ाया जा रहा है। इसक साथ ही भाजपा ने जो चुनाव अभियान शुरू किया उसकी थीम यह रखी कि ‘एमपी के मन में बसे हैं मोदी और मोदी के मन में एमपी बसा है’। सबको पता है कि मन में कितना भी बसा हो मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं। फिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जबकि यही सवाल भाजपा हर जगह कांग्रेस से कहती रही है कि उसकी बारात तो बिना दूल्हे के है लेकिन मध्य प्रदेश में यह सवाल उससे पूछा जा रहा है। ढेर सारे बड़े नेताओं के चुनाव लडऩे से और कंफ्यूजन बना। सांसदों को चुनाव लड़ाने से टिकट बंटवारे का समीकरण भी बदला। कई जगह बागी उम्मीदवार खड़े हैं, जिन्हें कोई मनाने वाला नहीं है।

चौथा कारण, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ गए दूसरे विधायकों के ‘विश्वासघात’ का है। कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बना रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लेकर ज्योतिरादित्य पर बड़ा हमला किया। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जा रही है और पार्टी छोडऩे वालों को हराने की अपील कर रही है। हालांकि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हुए उपचुनाव में ज्यादातर विधायक फिर से जीत गए थे लेकिन इस बार कांग्रेस को उम्मीद है कि लोग उन्हें सजा देंगे। कांग्रेस छोडऩे वाले विधायकों की वजह से कांग्रेस को एक फायदा यह दिख रहा है कि उन विधायकों और नेताओं से भाजपा का क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ा है। उसके पुराने नेता नाराज हुए हैं और वे कांग्रेस से आए नेताओं को हरवाने के लिए काम कर रहे हैं।

पांचवां कारण, कांग्रेस की अपनी तैयारियां हैं। प्रदेश कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पूरी तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ने चुनाव लडऩे की साझा रणनीति बनाई और एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कांग्रेस के लिए सबसे मुश्किल 66 सीटों की जिम्मेदारी लेकर दिग्विजय सिंह ने वहां का चुनाव संभाला। पूरे राज्य में टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार की रणनीति में पार्टी एकजुट दिखी। पारंपरिक राजनीति और चुनाव प्रबंधन की टीम दोनों का समान रूप से इस्तेमाल किया गया। ऊपर से सट्टा बाजार में पहले दिन से कांग्रेस का भाव ऊपर चल रहा है। हालांकि वहां कांग्रेस और भाजपा में ज्यादा अंतर नहीं दिखता है लेकिन जमीनी फीडबैक के आधार पर कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने के भरोसे में है।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस का आत्मघाती कार्ड

समय के चक्र को पीछे लौटा कर सियासी चमत्कार कर दिखाने की सोच असल में समझ के दिवालियेपन का संकेत देती है। इस प्रयास...

कोविड-19 से कितना अलग है चीन का रहस्यमय बाल निमोनिया?

रंजीत कुमार करीब चार साल बाद एक बार फिर चीन की किसी बीमारी को लेकर दुनियाभर की स्वास्थ्य मशीनरी चिंतित है। चीन में बड़े पैमाने...

खड़गे क्या यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं?

मल्लिकार्जुन खड़गे के जीवन पर आई किताब के विमोचन समारोह के आयोजन के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में होगी ऑक्शन, बीसीसीआई ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए अहम खबर है। खबर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी है। ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया...

दून में नए बाईपास के लिए केंद्र ने मुकर्रर किए 715 करोड़

नया बाईपास- झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...

कांग्रेस का आत्मघाती कार्ड

समय के चक्र को पीछे लौटा कर सियासी चमत्कार कर दिखाने की सोच असल में समझ के दिवालियेपन का संकेत देती है। इस प्रयास...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

Recent Comments