Home उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष गोदियाल का स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष गोदियाल का स्वागत

हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के श्रद्धांजलि समारोह में सम्मिलित होने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हरिद्वार पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। राधा कृष्ण धाम में स्वागत के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि परिवर्तन यात्राओं के माध्यम से कांग्रेस ने जनता के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। परिवर्तन यात्रा में उमड़ रहा अपार जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की जनता 2022 में कांग्रेस को सेवा के लिए जनादेश देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में की उपेक्षा कर रही सरकार ने जन आकांक्षाओं को समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बुलंद करें। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कार्यकर्ता आपसी अंतर्विरोध छोडक़र पार्टी को मजबूत करने के साथ जनता की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सरकार के संरक्षण में महाकुंभ घोटाले को अंजाम दिया गया। घोटालेबाज  कोविड-19 जैसी महामारी के समय भी घोटाला करने से बाज नहीं आए और महाकुंभ में करोड़ों रुपए की बंदरबांट करके तीर्थनगरी की मर्यादा को कलंकित और शर्मसार करने का काम किया। जल्द ही परिवर्तन यात्राओं के माध्यम से हरिद्वार जनपद की तमाम विधानसभाओं में जनता के बीच पहुंचकर जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का स्मृति चिन्ह और शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार की गरिमा और विकास के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। शीघ्र ही भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर सडक़ों पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संतोष चौहान और अरविंद शर्मा ने कहा कि हरिद्वार के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।  कॉन्ग्रेस जन सरोकारों के लिए समर्पित भाव से संघर्ष करने का काम करेगी उन्होंने आश्वस्त किया पंच पूरी हरिद्वार के एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करेंगे। महिलर कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा और प्रदेश सचिव शशि झा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर कर आवाज बुलंद करेंगी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद कैलाश भट्ट, पूर्व राज्यमंत्री नईम अख्तर कुरैशी, राजवीर सिंह चौहान, डा.महेंद्र राणा, सुंदर सिंह मनवाल, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी, महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, तरुण व्यास, मनीष कर्णवाल, नीरज साहू, विशाल राठौर, आर्यन राठौर, जमशेद खान, करणसिंह राणा, हिमांशु बहुगुणा, विभाष मिश्रा, ऋषभ वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, गोविंद, शुभम जोशी, आशीष भारद्वाज, दीपक पाण्डेय, नरेश सेमवाल, महेंद्र अरोड़ा, विपिन पेवल, आर्यन राठौर, तुषार कपिल, अनुज चौहान, प्रकाश भट्ट, तरुण सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लोकसभा चुनाव 2024- मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार  देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा चुनाव 2024- मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार  देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर 

हो जाएगी शराबबंदी लागू सभी सीमाएं भी कर दी जाएंगी सील देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम यानि आज पांच बजे से चुनाव प्रचार...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को निहारती रही दुनिया 

उत्तर प्रदेश। रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ीं। करीब 75 मिमी...

Recent Comments