Home ब्लॉग देश के लिए कांग्रेस जरूरी है

देश के लिए कांग्रेस जरूरी है

श्रीगोपाल नारसन

पांच राज्यो में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीगोपाल नारसन का कहना है कि देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप बना रहे और देश के कल कारखाने व संस्थान सुरक्षित रहे इसके लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी है।एक बयान में उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से देश मे धर्म के नाम पर लोगो को बांटने का काम सत्ता में बैठे लोग ही कर रहे है,जो बेहद चिंताजनक है।भारतीय संविधान की मूल भावना हमे जाति धर्म के विभेद से अलग रखती है,ऐसे में हमे किसी वर्ग विशेष न तो वोट के लिए कीचड़ उछालना चाहिए और न ही वोट के लिए धार्मिक भावनाओं का सहारा लेना चाहिए बल्कि मूल उद्देश्य देश और समाज का विकास हो,यह तभी हो सकता है जब हम सभी वर्गों,धर्मो और जातियों के प्रति समान सम्मान के रास्ते पर चले।उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे श्रीगोपाल नारसन की सोच है कि गरीब अमीर के बीच की बढ़ रही खाई देश मे समग्र विकास नही होने दे रही है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की पहल का स्वागत किया और कहा कि अब हमें धन बल के बजाए निष्ठावानो को तरजीह देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इन पांच राज्यों का चुनाव परिणाम ही सन 2024 के लोकसभा चुनाव का भविष्य तय करेगा।राजनीति में अपराधियों को टिकट देना उनकी राय में कतई सही नही है ,साथ ही जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।उन्होंने दलबदल की बढ़ती प्रवर्ति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि दलबदल के सहारे किसी भी निर्वाचित सरकार को गिराना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है,जिस पर लगाम लगनी चाहिए।श्रीगोपाल नारसन ने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जबकि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकट का फार्मूला कांग्रेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा।

उन्होंने चुनावी भाषणों में झूठे वायदों को रोकने के लिए भी निर्वाचन आयोग से गाइडलाइंस जारी करने की मांग की ताकि फिर से 15 -15  लाख रुपये आमजन के खाते में आने का झूठा वायदा कोई दल न कर सके।उत्तराखंड में कांग्रेस के नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम हरीश रावत की अगुवाई में यह चुनाव लड़ रहे है ,वही हमारे सर्वमान्य नेता है।जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का चेहरा घोषित किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा में मोदी -शाह की तानाशाही के चलते अनेक बड़े नेता घुटन महसूस कर रहे है और जो दल बदल कर उधर गए थे ,उनकी तो घोर उपेक्षा हो रही है।

RELATED ARTICLES

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

महामारी बनते कैंसर को मात देने की रणनीति बने

डॉ अंशुमान बीते एक दशक से अधिक समय से मेरा यह कहना रहा है कि भारत 2025 तक कैंसर की वैश्विक राजधानी बन जायेगा। चार...

 बोतलबंद पानी नहीं, जहर पी रहे हैं हम  

ज्ञानेन्द्र रावत आधुनिक जीवनशैली के तहत हम सभी अपने जीवन को सुखमय बनाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास कर रहे हैं। वह चाहे भौतिक सुख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर 

हो जाएगी शराबबंदी लागू सभी सीमाएं भी कर दी जाएंगी सील देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम यानि आज पांच बजे से चुनाव प्रचार...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को निहारती रही दुनिया 

उत्तर प्रदेश। रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ीं। करीब 75 मिमी...

हद से ज्यादा एक्सरसाइज करने से सेहत को हो सकता है नुकसान

लॉन्ग टाइम सीटिंग जॉब में और भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल के बीच लोग खुद को फिट रखने के लिए योग, एक्सरसाइज या वॉक करना पसंद...

Recent Comments