Home उत्तराखंड कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली की बहन ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे...

कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली की बहन ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

मसूरी। चुनाव को लेकर 6 दिन बचे हैं ऐसे में चुनावी मैदान पर उतरे प्रत्याशी अपनी तरफ से जनता को अपने पक्ष में करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं इसी को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर नजर आ रही है जहां भाजपा से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी है तो दूसरी ओर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली मैदान पर है वही गोदावरी थापली की बहन कमला थापली भाजपा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए प्रचार प्रसार कर रही है। जिसको लेकर कमला थापली ने मसूरी विधानसभा के गई क्षेत्रों में गणेश जोशी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर लोगों को भाजपा के लिये मतदान करने की अपील की।

कमला थापली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई है और भाजपा के लिए काम कर रही है जबकि दूसरी ओर उनकी सगी बड़ी बहन गोदावरी थापली कांग्रेस से चुनाव मैदान पर है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं देती है वह 25 साल से कांग्रेस की सेवा कर रही थी परंतु 25 साल में एक बार भी कांग्रेस ने उनको सम्मान देने का काम नहीं किया ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है वहीं मसूरी विधायक गणेश जोशी जन नेता है वह बिना किसी भेदभाव के काम करते हैं। मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने हजारों लोगो की मदद की परंतु उन्होंने आज तक यह नहीं पूछा कि जिसकी वह मदद कर रहे हैं वह कांग्रेस का है बीजेपी का है या अन्य पार्टी का है और यही कारण है कि गणेश जोशी के कामों से काफी प्रभावित हुई है।

वह मसूरी की जनता से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वोट देने की अपील कर रही है जिससे मसूरी और लोगो को विकास हो सके। उन्होंने कहा कि परिवारिक तौर पर उनको किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है वह अपनी मन से भाजपा के लिए काम कर रही है और करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments