Home राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश में कारोबारियों के लिए लागू की जा रही लाइसेंस की...

हिमाचल प्रदेश में कारोबारियों के लिए लागू की जा रही लाइसेंस की अनिवार्यता, बिना लाइसेंस अब प्रदेश की मंडियों में नहीं खरीद पाएंगे सेब

हिमाचल प्रदेश। बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारी (लदानी) अब बिना लाइसेंस प्रदेश की मंडियों में सेब नहीं खरीद पाएंगे। प्रदेश में पहली बार कारोबारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। बिना लाइसेंस कारोबारी को ऑक्शन यार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। हर साल बाहरी राज्यों के कुछ कारोबारी प्रदेश की मंडियों में सेब खरीद कर गायब हो जाते हैं, जिससे बागवानों और आढ़तियों का पैसा डूब जाता है।

सेब खरीद के लिए आने वाले कारोबारी को कृषि विपणन बोर्ड के पोर्टल पर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एपीएमसी की ओर से ऑनलाइन ही लाइसेंस उपलब्ध करवाया जाएगा। कारोबारी की मदद के लिए मंडियों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

सेब सीजन के दौरान हर साल बांग्लादेश और नेपाल सहित आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, बंगलूरू, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, कोलकाता, महाराष्ट्र, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश से 1,000 से 1,500 कारोबारी हिमाचल की विभिन्न मंडियों में सेब खरीदने आते हैं। कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने बताया कि सेब कारोबारियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर लाइसेंस लिया जा सकता है। बिना लाइसेंस कारोबारी को ऑक्शन यार्ड में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बागवानों को उपज का पैसा न मिलने की शिकायतों का निपटारा करने के लिए गठित एसआईटी को अब तक 1,500 से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं, इनमें 150 से अधिक मामलों में एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। बागवानों के करोड़ों रुपये का भुगतान सालों बाद भी लंबित है।

RELATED ARTICLES

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

एक साथ दिखेंगे सोनिया गांधी और अखिलेश यादव रायबरेली। सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित...

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की...

आगामी मानसून सीजन की तैयारी हुई शुरू, लगाए जा रहे आठ डॉप्लर रडार और 195 सेंसर 

जेसीबी व एंबुलेंस को जीपीएस से किया जा रहा लैस  देहरादून। आगामी मानसून सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम, हिमस्खलन, बाढ़ के पूर्वानुमान...

रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

एक साथ दिखेंगे सोनिया गांधी और अखिलेश यादव रायबरेली। सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित...

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

जब बच्चों के दांत आने लगते हैं, तो उन्हें काफी दर्द होता है। इस समय में बच्चों को खास तरह की चीजें चबाने में...

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़...

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से...

Recent Comments