उत्तराखंड

CM हेल्पलाइन की ‘Pending’ फाइल खुली… और सीधे जाखन पहुंच गए पुष्कर सिंह धामी!

विनोद, आज चाय थोड़ी संभलकर बना…
क्योंकि इस बार सिस्टम सिर्फ जागा नहीं है… उसे जगाया गया है।

कल तक जो फाइलें “Pending” में आराम फरमा रही थीं…
आज उन्हीं फाइलों ने सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सड़क पर ला खड़ा किया।

Uttar Bharat Live की खबर के बाद शुरू हुई हलचल का असर आज साफ दिखा…
लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट था।

सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक तय थी,
अधिकारी मौजूद, फाइलें तैयार, बैठक शुरू होने को थी…
लेकिन मुख्यमंत्री बैठक कक्ष में नहीं पहुंचे।

विनोद…
इस बार “In Process” सच में प्रोसेस में आया।

मुख्यमंत्री का काफिला सीधे देहरादून के जाखन (राजपुर रोड) क्षेत्र की ओर मुड़ गया
वहां, जहां शिकायत सिर्फ सिस्टम में नहीं, जमीन पर जिंदा थी।

मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान से संवाद किया…
स्थिति का निरीक्षण किया… और जो सामने आया, उसने फाइलों की हकीकत उजागर कर दी।

अंडरग्राउंड बिजली लाइन का अधूरा कार्य…
टूटा और धंसा हुआ फुटपाथ…
कई स्थानों पर खुले तार
यानी कागज़ों में “काम पूरा”, जमीन पर “अधूरा”।

यहीं से शुरू हुआ असली “रिव्यू”।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट सवाल किए
कार्य स्वीकृति किसने दी?
गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई?
जनता की सुरक्षा के साथ लापरवाही क्यों?

मौके पर ही निर्देश दिए गए
फुटपाथ को मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाए,
विद्युत लाइनों को सुरक्षित रूप से भूमिगत किया जाए,
और लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सचिवालय लौटने के बाद हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए।
लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
हर शिकायत का फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।
अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन केवल एक नंबर नहीं, बल्कि जनता की उम्मीद है।
यदि इसका लाभ आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंचता, तो इस व्यवस्था का औचित्य समाप्त हो जाता है।

अब जरा उस फाइल की टाइमलाइन देखिए

10 जुलाई 2025 — “Demand”
25 जनवरी 2026 — “In Process”
15 मार्च 2026 — “Pending”

और अब
अप्रैल 2026 — “CM On Ground”

विनोद, इसे कहते हैं “रियल टाइम गवर्नेंस”…
जब मुख्यमंत्री फाइल नहीं, फील्ड पढ़ता है।

इस पूरे घटनाक्रम ने साफ संदेश दिया है कि,
अब सिर्फ “स्टेटस अपडेट” नहीं चलेगा…
जमीनी परिणाम ही असली पैमाना होगा।

अब देखना यह है कि यह एक्शन स्थायी सुधार में बदलता है…
या फिर सिस्टम दोबारा “Pending” मोड में लौटता है।

फिलहाल इतना तय है, कि जनता की आवाज अब सिर्फ दर्ज नहीं होगी बल्कि
सुनी भी जाएगी और उस पर कार्रवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *