Home उत्तराखंड सीएम धामी ने किया 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं...

सीएम धामी ने किया 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोखरी नगर में सीसी व टाइल्स मार्गो के निर्माण, पोखरी नगर में नालों का निर्माण, नगर पंचायत पोखरी में सोलर लाइट स्थापित करने, पोखरी में मिनि स्टेडियम के अवशेष निर्माण कार्य हेतु धनराशि की स्वीकृति, पुष्करेश्वर महादेव मंदिर पोखरी गांव तक सिंचाई सिंचाई विभाग के नाला निर्माण कार्य और राजकीय पोखरी मेले को 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।

प्रकृति के चितेरे कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में हिंदी साहित्य को अनमोल कविताओं का समृद्व खजाना दे दिया था। उनकी कविताओं में अटूट प्रकृति प्रेम झलकता है। जीवन के इस छोटे सफर में उन्होंने सात सौ से भी अधिक कविताएं, गीत, मुक्तक, निबंध आदि लिखकर एक इतिहास रचा है। हिमपण्डित शैल शिखर, सदानीरा कल कल करती नदियां, लंबे चौडे लहलहाते चारागाह, दूर दूर तक फैले चीड़, बांज, बुरांश, देवदार के घने जंगल, रंग बिरंगे फूलों से लदालद भरी घाटियां, पशु पक्षी, ऋतुओं का पट-परिवर्तन, घन गर्जन सभी का चमत्कारिक चित्रण उनकी कविताओं में मिलता है।

मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और हर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी संकल्प लिए है उनको पूरा किया जा रहा है। हमारे संकल्प, विकल्प रहित हैं और हम हर संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामोदय से भारत उदय मिशन के साथ लगातार काम कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे राज्य के साथ ही पूरे देश में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को संदेश दिया कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनेगा। कहा हमारी सरकार हर समय जनता की सेवा में समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषी और भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा दी जाएगी। युवाओं का समय खराब न हो इसके लिए लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र अतिशीघ्र सात हजार पदों की परीक्षाएं संपन्न करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही सरकार 12 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भी विज्ञप्ति जारी करने जा रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शॉल, मोमेंटों एवं चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का चित्र भेंट किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला तिवारी, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी हिमांशु खुरान, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, मेलाधिकारी/एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments