Home उत्तराखंड सीएम धामी ने किया मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारंभ, कहा स्वरोजगार को...

सीएम धामी ने किया मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारंभ, कहा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही हैं अनेक योजनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित भी किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस स्वोजगार शिविर के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए उद्योग पॉलिसी का सरलीकरण किया जा रहा है। जन समस्याओं का समाधान जल्द हो इसके लिए कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार एक अच्छा माध्यम है। स्वरोजगार के माध्यम से एक व्यक्ति अपने साथ कई लोगों को रोजगार से जोड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में स्वरोजगार के लिए शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित सभी विभागों एवं बैंकर्स को स्टॉल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो, इसके प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित हो इसके लिए अधिकारियों प्रत्येक कार्यदिवस में 02 घण्टे जन सुनवाई कर उनका समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अभी तक 113 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत किये जा चुके हैं। 10 हजार से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नितिका खण्डेलवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments