Home उत्तराखंड PM मोदी के 72वें जन्मदिवस पर CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के 72वें जन्मदिवस पर CM धामी ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है, उसका पूरा श्रेय मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में राम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में पोलियो के टीके के निर्माण में 15 साल लगे जबकि मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने एक वर्ष में कोरोना की दो-दो वैक्सीन तैयार की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी में भारत में टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। भारत में 200 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगे। भारत की सांस्कृतिक परम्परा हमेशा से ‘सर्वे भवन्तुः सुखिनः की रही है। कोविड के दौरान भारत ने इसी भावना से अन्य देशों को भी 20 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश में कोई भूखा न सोये इसके लिये निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड़, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी जैसी प्रदेश हित की योजनाओं तथा अनेक केन्द्रीय संस्थाओं की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ से मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

RELATED ARTICLES

हर बार की तरह इस बार भी महंगाई का बोझ लेकर आ रहा नया वित्तीय वर्ष

राजमार्गों पर टोल शुल्क के साथ ही पानी की दरों में भी होगी बढ़ोत्तरी  जून तक नहीं पड़ेगा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ देहरादून।...

निर्वाचन टीम को पोलिंग बूथ तक लाने वाले वाहनों का किराया तय

3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती देखें, तय किराया देहरादून। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के तहत राज्य में अभी तक 3 करोड़ 60 लाख...

देवभूमि में कमल खिलाने को सीएम धामी ने दूसरे दिन नैनीताल सीट से किया ताबड़तोड़ प्रचार

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का दिखा भरोसा हर दिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हर बार की तरह इस बार भी महंगाई का बोझ लेकर आ रहा नया वित्तीय वर्ष

राजमार्गों पर टोल शुल्क के साथ ही पानी की दरों में भी होगी बढ़ोत्तरी  जून तक नहीं पड़ेगा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ देहरादून।...

कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग, तो इन ट्रिक्स की मदद से मिनटों में होगा ये साफ

होली खेलना हर किसी को पसंद होता है. कई लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं, तो कई गुलाल से, ऐसे मैं कपड़ों पर...

निर्वाचन टीम को पोलिंग बूथ तक लाने वाले वाहनों का किराया तय

3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती देखें, तय किराया देहरादून। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के तहत राज्य में अभी तक 3 करोड़ 60 लाख...

आईपीएल 2024- रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर  नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ...

देवभूमि में कमल खिलाने को सीएम धामी ने दूसरे दिन नैनीताल सीट से किया ताबड़तोड़ प्रचार

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का दिखा भरोसा हर दिन...

मैं हूं मोदी का परिवार- विपक्ष का विरोध हास्यास्पद

अवधेश कुमार मैं हूं मोदी का परिवार टैगलाइन 2024 के चुनाव का एक प्रमुख नारा बन गया है। यह वैसे ही है जैसे 2019 लोक...

ओडिशा में आगामी लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए भी होगा मतदान, यहां जानें सारी डिटेल्स

नई दिल्ली। ओडिशा में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। राज्‍य में कुल 21 लोकसभा और 147 विधानसभा...

धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा

छोटे प्रदेश से बड़े मैदान में हुंकार भरेंगे सीएम धामी भाजपा के राष्ट्रीय टॉप स्टार प्रचारकों में युवा मुख्यमंत्री धामी भी टॉप पर उत्तराखंड के अलावा...

सोफिया अंसारी साड़ी पहन ढाती है कहर, कातिलाना हुस्न देख फैंस होते हैं घायल

सोशल मीडिया का काफी पॉपुलर चेहरा सोफिया अंसारी अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं। सोफिया अंसारी अक्सर अपने फोटोज से फैंस का...

ईडी को मिली बड़ी कामयाबी, वॉशिंग मशीन से मिला करोड़ों का खजाना, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। अब तक आपने लॉकर, किसी बर्तन में या फिर दीवार के अंदर पैसा छिपा रखे देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी वाशिंग...

Recent Comments