Saturday, September 30, 2023
Home उत्तराखंड सीएम धामी एवं केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य...

सीएम धामी एवं केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का किया शुभारम्भ 

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला क्षेत्र फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित अन्तराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का शुभारम्भ किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में उत्तराखण्ड के लोक संगीत, वेस्ट बंगाल, कश्मीरी संगीत के साथ वायलन वादन, कत्थक, भारत नाट्यम के साथ स्पेन व इजिप्ट जैसे देशों की संस्कृति की भी झलक प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 60 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। देश भर में आयोजित हमारी समृद्ध कला एवं संस्कृति के ऐसे कार्यक्रम राष्ट्र के लिये प्रेरणा बनते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने के लिये हमारा कला एवं संस्कृति का क्षेत्र भी आगे आ रहा है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटम्बकम की हमारी परम्परा रही है।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कोविड काल में देश को सुरक्षित बनाने के साथ समय पर वैक्सीन तैयार कर 200 करोड़ वैक्सीन लगाने का कार्य ही नही किया बल्कि कि दुनिया के देशों को 20 करोड़ वैक्सीन भी उपलब्ध करायी यह हमारी संस्कृति की महानता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि, वीरभूमि के साथ ही सैन्य भूमि भी है। हमारे राज्य का हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना से जुड़ा है। देश की सुरक्षा में राज्यवासियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर तिरंगा अभियान संचालित हो रहा है। प्रदेश के 20 लाख घरो में हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में नया भारत, गोरवशाली, वैभवशाली भारत, विश्व को नेतृत्व देने वाला भारत होगा। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद उत्तराखण्ड अपनी स्थापना की रजत जयन्ती मनायेगा। इन 25 वर्षो में उत्तराखण्ड विकास के नये आयाम प्राप्त करे इसके लिये सभी विभाग संस्थान अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के लक्ष्य निर्धारित कर जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिये कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि विश्व कल्याण, सबके सुख की कामना तथा अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की हमारी परम्परा रही है। देश की कला एवं संस्कृति के विविध स्वरूपों को देश व दुनिया के समक्ष लाने का प्रयास है। अमृतं गमय जैसे वेश्विक आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को परिचित कराने में मददगार होंगे।

उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूर्ण होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा युवा आजादी के इस अमृत काल में विभिन्न क्षेत्रों में देश की समृद्धि में अपना योगदान दे रहा हैं। देश में युवा शक्ति की मजबूती के साथ आत्म निर्भर भारत का संकल्प भी पूरा हो रहा है। भारत 2047 तक विश्व गुरू बने, यह 130 करोड़ देश वासियों का एजेन्डा है। उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति खेलो इंडिया कोशल विकास के माध्यम से युवाओं को शसक्त बनाया जा रहा है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के माध्यम से महिला  शक्तिकरण पर विशेष ध्यान देकर देश के विकास में उन्हें भागीदार बनाया जा रहा है। महिलाये देश के आर्थिक विकास मे सहयोगी ही नही देश की बालिकाये, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिये मेडल जीत रही है। महिलाओं के सम्मान की भी हमारी परम्परा है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है।

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति संयुक्त सचिव सु उमा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, हरिचन्द्र सेमवाल, कला क्षेत्र फाउन्डेश्ज्ञन की सुश्री रेवती रामचन्दन सहित कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार एवं संस्कृति कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य सचिव ने पौड़ी के कई अस्पतालों की खामियों पर लगाई फटकार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, पाबौ- पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण का किया निरीक्षण पौड़ी। स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव...

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार- सीएम धामी

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ बैठक में उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की...

उत्तराखंड वन विभाग को जंगलों की सुरक्षा के लिए मिले 100 नए वनकर्मी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को शुक्रवार को 100 नए वनकर्मी मिल गए, जो कि जंगलों की सुरक्षा में जुटेंगे। इसमें 77 सिपाही और 23 दारोगा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य सचिव ने पौड़ी के कई अस्पतालों की खामियों पर लगाई फटकार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, पाबौ- पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण का किया निरीक्षण पौड़ी। स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव...

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार- सीएम धामी

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ बैठक में उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की...

भारत से मोबाइल फोन निर्यात 45,000 करोड़ रुपये के पार, ये कंपनी सबसे आगे

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए, भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि के बीच 5.5 बिलियन डॉलर (45,000...

उत्तराखंड वन विभाग को जंगलों की सुरक्षा के लिए मिले 100 नए वनकर्मी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को शुक्रवार को 100 नए वनकर्मी मिल गए, जो कि जंगलों की सुरक्षा में जुटेंगे। इसमें 77 सिपाही और 23 दारोगा...

टमाटर से बनाएं ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

टमाटर विटामिन ए, के और सी, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस कारण टमाटर से बने...

पेपर लीक प्रकरण के बाद फिर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा समूह-ग की 23 भर्तियां

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह-ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ही कराएगा। ये भर्तियां...

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक...

आज से शुरु हुआ श्राद्ध पक्ष, यहां पढ़े कब, कैसे और किस तिथि को करें अपने पूर्वजों का श्राद्ध

देहरादून। पूर्वजों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का प्रतीक श्राद्ध पक्ष आज से शुरू हो रहा है। पूर्णिमा व प्रतिपदा श्राद्ध आज ही होंगे। इसके...

सलमान खान की टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देख उड़ जाएंगे होश सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं...

दो युवकों के शव मिलने के बाद मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

डीसी ऑफिस में की तोडफ़ोड़, गाडियां भी फूंकी इंफाल। जुलाई में लापता हुए दो युवकों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...

Recent Comments