Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद

हरिद्वार। सोमवार को हरिद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माता की चुनरी और नारियल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता और राज सत्ता के समन्वय से देवभूमि उत्तराखण्ड विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि धर्मप्रेमी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने प्रशासनिक कौशल से राज्य के विकास की गति को तेज किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद के बिना भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता है। संत महापुरूषों के सानिध्य में ही व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

देवभूमि उत्तराखण्ड संतों की तपस्थली है और संत महापुरूषों ने धर्म संस्कृति के संरक्षण के साथ सदैव देश व समाज का मार्गदर्शन कर नई राह दिखायी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के विषय पर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने साठ पार का नारा दिया है और चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा लगाए जा रहे भीतरघात के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लकसर विधायक संजय गुप्ता, ओमकार जैन, केके मदान, स्वामी अवंतिकानन्द ब्रह्मचारी, भाजपा नेता मनोज गौतम, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

Recent Comments