Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रानीपोखरी मोटर पुल का निरीक्षण, पांच...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रानीपोखरी मोटर पुल का निरीक्षण, पांच दिन में तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग

देहरादून। ऋषिकेश के रानीपोखरी में बीती 27 अगस्त को ढहे जाखन नदी पर बने पुल का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पुल को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चार महीने के अंदर नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जा रहा है।

इसके लिए शासनादेश लाकर टेंडर की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोमवार को रानीपोखरी पुल के टूटे हुए हिस्से का जायजा लिया। वहीं, जिलाधिकारी भी पुल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि रिवर ट्रेनिंग पर कोर्ट ने रोक लगाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी।.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा।  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने  कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, बीआरओ के कर्नल मिलन मठ,  लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग के  अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

दून में नए बाईपास के लिए केंद्र ने मुकर्रर किए 715 करोड़

नया बाईपास- झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ब्रिटिश सरकार ने भारतीयों के लिए ब्रिटेन में काम करना किया मुश्किल, वीजा में किया ये बदलाव

लंदन। ब्रिटिश सरकार द्वारा कुशल श्रमिक वीजा के लिए सीमा बढ़ाए जाने से लगभग 300,000 गैर ब्रिटेन के लोग प्रभावित होंगे, जिनमें से कई भारतीय...

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में होगी ऑक्शन, बीसीसीआई ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए अहम खबर है। खबर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी है। ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया...

दून में नए बाईपास के लिए केंद्र ने मुकर्रर किए 715 करोड़

नया बाईपास- झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...

कांग्रेस का आत्मघाती कार्ड

समय के चक्र को पीछे लौटा कर सियासी चमत्कार कर दिखाने की सोच असल में समझ के दिवालियेपन का संकेत देती है। इस प्रयास...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

Recent Comments