Home मनोरंजन दुबई में छाया पठान का ट्रेलर, बुर्ज खलीफा पर वीडियो देख झूम...

दुबई में छाया पठान का ट्रेलर, बुर्ज खलीफा पर वीडियो देख झूम उठे शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं दुनियाभर में है। खासकर जैसे-जैसे उनकी फिल्म पठान की रिलीज पास आ रही है, प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के प्रशंसक शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार शाम पठान का ट्रेलर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर प्रशंसकों के अलावा खुद शाहरुख भी वहां मौजूद रहे।

बुर्ज खलीफा पर शनिवार को पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान खुद किंग खान वहां मौजूद थे। अब सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो शेयर हो रहे हैं। शाहरुख फिल्म के गाने झूमे जो पठान पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी अपने प्रशंसकों के लिए बोले। वहां मौजूद लोग तब बेहद खुश हो गए जब शाहरुख ने बुर्ज खलीफा के सामने अपना आइकॉनिक पोज किया।

पठान इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म है इसलिए निर्माता इसका प्रमोशन भव्य तरीके से करना चाहते थे। यशराज फिल्म्स के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेलसन डीसूजा ने कहा था, पठान आने वालीं बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में जरूरी है कि इसकी झलक दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश की जाए। हम बेहद उत्साह के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।

करीब चार साल बाद पठान के साथ शाहरुख वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वह एक देशभक्त जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन बने हैं। पर्दे पर उनका और शाहरुख का तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। पठान, टाइगर और वॉर के क्रॉसओवर की चर्चा काफी समय से हो रही है। फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन भी दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं।

बुर्ज खलीफा पर इससे पहले भी शाहरुख कई बार नजर आ चुके हैं। पिछले साल जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से उनको बधाई दी गई थी। इसके पहले 2019 में भी शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा पर उनका नाम रोशन हुआ था। पिछले साल सितंबर में दुबई की एक चिकित्सा कंपनी के विज्ञापन में वह नजर आए थे। इस विज्ञापन को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

RELATED ARTICLES

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर जारी, राउडी अंदाज में दिखे विश्वक सेन

प्रभावशाली राउडी फेलो और एक आकर्षक रोमांटिक-कॉम, चल मोहन रंगा के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत के बाद, प्रतिभाशाली निर्देशक कृष्णा चैतन्य ने अब...

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का किया एलान

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बात अगर पैन इंडिया फिल्मों की बात करें तो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी...

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments