Home उत्तराखंड बंदरों को पकड़कर बाड़ों में रखने की मुहिम तेज

बंदरों को पकड़कर बाड़ों में रखने की मुहिम तेज

देहरादून। उत्तराखंड की वन्यजीव विविधता भले ही बेजोड़ हो, मगर वन्यजीवों का निरंतर गहराता खौफ मुसीबत का सबब भी बना हुआ है। बाघ, गुलदार, हाथी, भालू जैसे जानवर जान के खतरे का सबब बने हैं तो बंदर, लंगूर, सूअर, वनरोज जैसे जानवर फसलों के दुश्मन। खेती के लिहाज से देखें तो बंदर सबसे अधिक क्षति पहुंचा रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्पाती बंदरों को पकड़कर बाड़ों में रखने की मुहिम तेज की जाएगी। प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि एवं प्रबंधन योजना प्राधिकरण (कैंपा) की चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में प्रदेश में चार बंदरबाड़ों के लिए आठ करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है। ये बंदरबाड़े प्राकृतवास में ही तैयार किए जाएंगे। यानी संबंधित स्थलों में बड़े वन क्षेत्र की घेरबाड़ कर उसे बाड़े में तब्दील किया जाएगा। इससे बंदरों को बंधन का अहसास भी नहीं होगा।

राज्य के पर्वतीय इलाके हों अथवा मैदानी, सभी जगह बंदरों के उत्पात ने नींद उड़ाई हुई है। फसलों को तो बंदर भारी क्षति पहुंचा ही रहे, अब घरों के भीतर तक धमक कर हमले भी कर रहे हैं। आए दिन बंदरों के हमलों की घटनाएं सुर्खियां बन रही हैं। हालांकि, लगातार गहराती इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में हरिद्वार के चिड़ियापुर स्थित रेसक्यू सेंटर में बंदरों को पकड़कर उनके बंध्याकरण की मुहिम शुरू की गई, मगर विभिन्न कारणों से यह रफ्तार नहीं पकड़ पाई। इसे देखते हुए अब राज्य में चिडिय़ापुर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, दानी बांगर और भूमि संरक्षण वन प्रभाग अल्मोड़ा में एक-एक बंदरबाड़े के लिए कैंपा में आठ करोड़ की धनराशि का प्रविधान किया गया है।

अगले माह तक यह राशि जारी हो जाएगी। वन महकमे से मिली जानकारी के अनुसार कैंपा से धनराशि मिलने के बाद बंदरबाड़ों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास ये है कि चारों बंदरबाड़े इसी वर्ष अस्तित्व में आ जाएं। इसके अलावा कुछेक अन्य स्थानों पर भी बंदरबाड़े स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बंदरबाड़ों में रखे जाने वाले बंदरों का बंध्याकरण भी किया जाएगा, ताकि इनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लग सके।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम के कार्यों का लिया जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं पुन:विकास कार्यों के मास्टर प्लान के फेस 2 के...

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा...

Recent Comments