Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले भाजपा सरकार में गांव-गांव तक ईमानदारी...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले भाजपा सरकार में गांव-गांव तक ईमानदारी से पहुँच रही है विधायक निधि

पौड़ी। मुझे आज इस बात की खुशी है कि सुदूर क्षेत्रों में लगातार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य त्वरित गति से चल रहा है।प्रदेश में पौराणिक धार्मिक स्थलों के सर्किटों को बनाकर हमारी सरकार ने पर्यटन की नई योजनायें शुरू की हैं। उक्त बात शुक्रवार को एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में 7 करोड़ 90 लाख 78 हजार से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कही।

प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को भी अपने क्षेत्र चौबट्टाखाल को करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में शुक्रवार को एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत राज्य योजना मद से एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में 93.90 लाख की लागत से बनी किर्खू-कोटा-पिपली मोटर मार्ग के डामरीकरण और पोखडा, एकेश्वर एवं बीरोंखाल ब्लाक में 79.84 लाख की धनराशि से स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया।

सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत 10.00 लाख की धनराशि से बनने वाली जिला योजना मद से तुनाखाल-मानकोटखाल मोटर मार्ग से नौखण्डी सम्पर्क मार्ग, राज्य योजना मद से 2.49.29 लाख की लागत से बनने वाले मटियालना पुल से पिलखोरा तक मोटर मार्ग पर दो सेतुओं के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) एवं तुनाखाल-मनकोटखाल-नौली-पाली मोटर मार्ग जिसकी लागत 357.75 लाख है का डामरीकरण का शिलान्यास भी किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनता इंटर कॉलेज ढौडखाल (मवालस्यूं) परिसर में आयोजित जनसभा में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि उन्होने सतपुली-कोटद्वार मोटर मार्ग की मरम्मत के आदेश कर दिये हैं। दीवा का डांडा के लिए संडक निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। सतपुली में पहाड़ी संस्कृति एवं शैली के अनुरूप टीआरएच का निर्माण किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार विकास के नित नये आयाम हासिल कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यराज, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, मोहन सिंह चौहान, द्वारिका डंडरियाल, नवल किशोर, देवेंद्र भट्ट, पंकज डोबरियाल, नरेंद्र डंडरियाल, कमलेश कुमार, सविता मुंडेपी, संतोषी देवी, कल्याण सिंह, राजेश मुंडेपी, पवन पंचूरिया, राकेश गौड़, कविता रावत, राम सिंह, महिला मंगल दल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments