राष्ट्रीय

बक्सर पुलिस ने दिखाया दम,4 नक्सलियों को धर-दबोचा

 बक्सर जिले की पुलिस ने अपनी हिम्मत का लोहा मनवाते हुए झारखंड जा रहे नक्सलियों को धर दबोचा

बक्सर। दिल्‍ली से उत्‍तर प्रदेश के रास्‍ते झारखंड जा रहे चार नक्‍सलियों को बिहार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा ही की इनमे एक महिला भी शामिल है। बक्‍सर जिले की पुलिस ने यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश करते वक्‍त इन्‍हें गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता सोमवार की रात तकरीबन 11:30 बजे नियमित वाहन जांच के दौरान मिली। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में नगद रुपये तथा उनके नक्सली संगठन से जुड़े होने के प्रमाण भी मिले हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड में लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आलोक में झारखंड में सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है।

आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रात तकरीबन 11:30 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा से एक पश्चिम बंगाल नंबर कार जिले की सीमा में प्रवेश करती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक कार को रोकने के बजाय तेज गति से लेकर भागने की कोशिस करने लगा ।पुलिस टीम ने तुरंत ही औद्योगिक थाने के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर जांच अभियान चला रही  टीम को इसकी सूचना दी ,जिसके बाद उन्होंने पुलिस ने जीप रास्ते में खड़ी कर बैरिकेडिंग लगा दी।

जैसे ही कार रुकी तुरंत ही तलाशी शुरू की गई ,कार में रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी सुभाष पोद्दार के पुत्र निवेश कुमार, झारखंड के खूंटी जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी अशोक पोद्दार के पुत्र शुभम पोद्दार, रांची जिले के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र ध्रुव कुमार तथा एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया साथ ह तलाशी में  कार से नगद 12 लाख बरामद हुए।इसके बाद पुलिस ने  कार सवार सभी से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं के नक्सली संगठन से जुड़े होने की बात बताई। एसपी ने बताया कि सभी नक्सली सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से बलिया होते बक्सर पहुंचे थे, यहां से सभी को झारखंड जाना था। उनके पास से 14 एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बाद में पता चला कि सभी के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था जिसके बाद से सभी फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *