Home ब्लॉग बुलडोजर का इंजन चलता रहेगा

बुलडोजर का इंजन चलता रहेगा

हरिशंकर व्यास

उत्तर प्रदेश सरकार बुलडोजर का चुनिंदा इस्तेमाल कर रही है। उत्तर प्रदेश की देखा-देखी राजधानी दिल्ली में भी बुलडोजर से न्याय किया गया और मध्य प्रदेश में भी इसका प्रयास हुआ है। लेकिन अंतत: बुलडोजर का इस्तेमाल सामाजिक विभाजन बढ़ाने और समाज के सामने नया संकट खड़ा करने का कारण बनने वाला है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए, जिसके दौरान हिंसा भी हुई। उसके दो दिन बाद 12 जून को एक आरोपी का पूरा घर गिरा दिया गया। यह कार्रवाई जिस अंदाज में हुई उससे लगा कि सरकार ने जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा का बदला लेने के लिए की है। तभी अब जब उत्तर प्रदेश सहित कई भाजपा शासित राज्यों में ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में हिंसा हो रही है, ट्रेनें जलाई जा रही हैं और रेलवे स्टेशनों पर तोड़-फोड़ हो रही है तो यह सवाल उठ रहा है कि अब क्यों नहीं बुलडोजर चलाए जा रहे हैं? आरोपियों की पहचान क्यों नहीं की जा रही है, उनके पोस्टर बनवा कर क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं? सरकारी संपत्ति को हो रहे नुकसान की भरपाई उनसे क्यों नहीं कराई जा रही है?

जाहिर है बुलडोजर एक खास समुदाय के लिए आरक्षित है। बुलडोजर का मकसद कानून का राज बनाना या कानून का डर बैठाना नहीं है, बल्कि उसके जरिए यह मैसेज देना है कि अमुक समुदाय को ठीक किया जा रहा है। इससे तात्कालिक राजनीतिक लाभ तो मिल रहा है लेकिन लंबे समय के लिए समाज का ताना-बाना इस तरह डैमेज हो रहा है कि बाद में उसे रिपेयर नहीं किया जा सकेगा। देश के 20 करोड़ मुसलमानों के मन में पराएपन का भाव जितना गहरा होगा, समाज के अंदर तनाव उतना बढ़ता जाएगा। एक निश्चित सीमा के बाद यह तनाव टूट का कारण बन सकता है। पहले ही हिजाब और हलाल के विवाद से या गौरक्षा और हर मस्जिद में शिवलिंग की तलाश से विभाजन बढ़ा है। अब अगर बुलडोजर से इसी तरह चुनिंदा कार्रवाई चलती रही तो पूरे देश में सचमुच पानीपत का मैदान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। तब जो आग लगेगी उसकी सिर्फ कल्पना की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

महामारी बनते कैंसर को मात देने की रणनीति बने

डॉ अंशुमान बीते एक दशक से अधिक समय से मेरा यह कहना रहा है कि भारत 2025 तक कैंसर की वैश्विक राजधानी बन जायेगा। चार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किसी के सुख- दुख की भागीदार नहीं रही- कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला को जिताने की अपील विधायक प्रीतम सिंह व राजकुमार ने मलिन बस्तियों में किया प्रचार देहरादून। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला...

बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट...

Recent Comments