Home ब्लॉग आंध्र प्रदेश में भाजपा तालमेल करेगी!

आंध्र प्रदेश में भाजपा तालमेल करेगी!

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बहुत सद्भाव दिखाते हैं। वे सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री के पैर छू चुके हैं, जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई। लेकिन ऐसा लग रहा है कि भाजपा उनके प्रति वैसा सद्भाव नहीं दिखा रही है। प्रदेश की राजनीति में वैसे भी भाजपा के नेता राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं लेकिन चूंकि भाजपा का कोई विधायक नहीं है इसलिए उसका असर नहीं होता है। अब कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तालमेल की तैयारी कर रही है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ कर भाजपा ने अपने को आजमा लिया है। दोनों में उसका खाता नहीं खुला।

जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा और चंद्रबाबू नायजू की पार्टी टीडीपी के बीच तालमेल हो सकता है। पिछले दिनों चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात पवन कल्याण से हुई थी। पवन कल्याण तेलुगू फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं और सुपर सितारे चिरंजीवी के भाई हैं। दोनों भाइयों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा रही है। पवन कल्याण ने जन सेना नाम से पार्टी बना कर चुनाव लड़ा था। कहा जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच तालमेल होगा और फिर दोनों का तालमेल भाजपा के साथ होगा। पिछले दिनों अमित शाह के हैदराबाद दौरे में उनकी मुलाकात जूनियर एनटीआर से हुई थी। इससे लगा था कि भाजपा फिल्मी सितारों के सहारे राजनीति करेगी। ध्यान रहे जूनियर एनटीआर भी चंद्रबाबू नायडू के परिवार से ही जुड़े हैं। बहरहाल, जो हो इस बार भाजपा आंध्र प्रदेश में अकेले नहीं लड़ेगी।

RELATED ARTICLES

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

महामारी बनते कैंसर को मात देने की रणनीति बने

डॉ अंशुमान बीते एक दशक से अधिक समय से मेरा यह कहना रहा है कि भारत 2025 तक कैंसर की वैश्विक राजधानी बन जायेगा। चार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments