Home उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले प्रशासक और जमीनी नेता के साथ...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले प्रशासक और जमीनी नेता के साथ महान इंसान भी थे स्व.कल्याण सिंह

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कल्याण सिंह ने संगठन के संरक्षक के रूप में संगठन का उत्तरोत्तर विकास और विस्तार किया। उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के कर्तव्यों की पालन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम बनाया था। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में श्री कौशिक ने कहा कि कल्याण सिंह एक स्टेट्समैन, वरिष्ठ प्रशासक, ज़मीनी नेता के साथ एक महान इंसान भी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है।

मदन कौशिक ने कहा कि जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विचारधारा के प्रति दृढ़ कटिबद्धता के आगे सत्ता कितनी गौण है, यह सीख कल्याण सिंह ने हम सभी को दी। उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह का निधन एक महान विराट व्यक्तित्व को हमने खो दिया । जिनके राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी कल्याण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलते है। अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर भारत राष्ट्र की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कल्याण सिंह जी के जाने से उनके जीवन में बहुत बड़ी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई लगभग असम्भव है।जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मज़बूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें भारत राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से राष्ट्र और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह अपनी विशिष्ट कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता थे।

श्रदांजलि सभा मे सतपाल महाराज , विधायक हरबंस कपूर, दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती चंद्रा पंत, आदेश चौहान, भारत चौधरी, खजान दास, राजेद शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, कुंवर प्रणव चैंपियन, डॉ देवेंद्र भसीन, पुनीत मित्तल, कौस्तुबा नंद जोशी, मनवीर सिंह चौहान, डॉ आदित्य कुमार मधु भट्ट ,विनय ग़ोयल , नवीन ठाकुर, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

Recent Comments