Home राष्ट्रीय लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी

उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर की गई प्रत्याशियों की घोषणा 

देखें सूची

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लेकिन कैसरगंज सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर अभी भी पेच फंसा है। यूपी की सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे। यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

लंबे समय से देवरिया सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। शशांक मणि सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दस वर्ष से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं।वर्ष 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा से सांसद रहे हैं।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का भी पत्ता काट दिया है। जादौन की जगह क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है। यूपी की जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर ही प्रत्याशी का एलान नहीं हुआ है। रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के एलान के बाद भाजपा प्रत्याशी उतारेगी। कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भाजपा की गले की हड्डी बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे मौजूद 

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में की पूजा अर्चना  लखनऊ। भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह अब से थोड़ी ही देर में भाजपा...

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई  देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय...

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला लखनऊ। आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। लखनऊ...

नए महीने के साथ होने वाले है वित्तीय जगत में कई बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर 

सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव  म्युचुअल फंड निवेशकों और बैंक ग्राहकों से जुड़े बदले जायेंगे कई नियम  नई दिल्ली। कल से मई महीना शुरू...

पतंजलि की दृष्टि आई ड्रॉप समेत 14 दवाइयों पर लगा बैन

देहरादून। भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार खाने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद...

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर जारी, राउडी अंदाज में दिखे विश्वक सेन

प्रभावशाली राउडी फेलो और एक आकर्षक रोमांटिक-कॉम, चल मोहन रंगा के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत के बाद, प्रतिभाशाली निर्देशक कृष्णा चैतन्य ने अब...

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई...

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 – इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने मारी बाजी, हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14...

अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में आप स्वस्थ जूस की तलाश कर रहे हैं तो स्टॉबेरी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। स्ट्रॉबेरी का जूस पोषण और...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि निकाय व पंचायत चुनाव के दौरान वे भी पार्टी छोड़ने की तैयारी...

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए गाइडलाइन की जारी

बीस महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस की जारी  देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य...

Recent Comments