Home उत्तराखंड भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ बोले, पार्टी से बाहर हमारा भी संगठन...

भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ बोले, पार्टी से बाहर हमारा भी संगठन है, हम उसमें निर्णय लेंगे, CM धामी बोले ऑल इज वेल

देहरादून। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि उन्हें भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से पूरी उम्मीद है। उन्होंने अपना दर्द उन्हें बता दिया है। बकौल, काऊ, राष्ट्रीय स्तर से कोई निर्णय नहीं होता है तो पार्टी से बाहर हमारा भी संगठन है। हम उसमें निर्णय लेंगे। काऊ के इस बयान ने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि काऊ ने इसे अपने परिवार का मामला बताया है। साथ ही अनिर्णय की स्थिति में उनके अलग संगठन को लेकर दिए गए बयान के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काऊ की नाराजगी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मिल बैठकर मामले को देख लिया जाएगा। मालदेवता में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा और भाजपा नेता के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की उपस्थिति में तीखी तकरार हो गई थी। पार्टी ने मामले की जांच प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को सौंप दी। इसके बाद काऊ दिल्ली पहुंच गए जहां उन्होंने केंद्रीय नेताों से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।

ये मेरे परिवार का मामला
मंगलवार को भाजपा विधायक काऊ सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनकी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात को लेकर सवाल किए। काऊ ने कहा कि यह मेरे परिवार का मामला है। उन्होंने अपना दर्द राष्ट्रीय नेताओं को बता दिया है। काऊ के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। काऊ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन को वह बहुत दिनों से अपनी बात बता रहे हैं। जब वहां से कोई निर्णय नहीं हुआ तो उन्हें परिवार के सबसे बड़े संगठन नेताओं को अपनी बात कहनी पड़ी।

हम लोगों का भी एक संगठन है
काऊ ने कहा कि हम लोगों का भी अपना एक संगठन हैं। हम जब गए थे, तो हम साथी थे। हम उनके साथ बात करके ही इस प्रकरण पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी कुछ मंत्री और कुछ विधायक हैं। उनको भी मैं अपना दर्द बता चुका हूं। अब वह भी बैठ कर जो निर्णय करेंगे मैं उस निर्णय के साथ हूं। काऊ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मालदेवता में मुख्यमंत्री ने करोड़ों की घोषणा की ।

आपका दर्द क्या है, इस सवाल के जवाब में काऊ ने कहा कि पिछला चुनाव जब मैं लड़ा था, एक संगठन तब भी मेरे साथ नहीं था। बाकी चार साल आप खुद ही देख रहे हैं। पिछले छह महीने में रोज मेरे खिलाफ मीटिंग होती है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले मैंने उमेश काऊ से बात कर ली थी। ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। हम बैठकर मामलों को देख लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा भाजपा विधायक का बयान मैंने भी सुना। उन्होंने यही कहा कि भाजपा मेरा परिवार है। मालदेवता में जो भी हुआ, उस मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments