Home उत्तराखंड अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, नड्डा समेत उत्तराखंड...

अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, नड्डा समेत उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद

दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत मिला है। इसके बाद से भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए माथापच्ची का दौर जारी है। उत्तराखंड के नेताओं की दिल्ली दौड़ लग रही है।

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। सियासी हलकों में चर्चा रही कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया है। उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे हैं। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दी गई है।

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है। इससे पहले दिल्ली में उत्तराखंड भवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व (मुख्यमंत्री के चेहरे पर) निर्णय लेगा।

सीएम पद के लिए हो रही कश्मकश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे। उनकी वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की चर्चा है। त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई है।

इधर, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथग्रहण की तैयारी कर रही है?

भाजपा विधायक देहरादून पहुंचने शुरू 
नई सरकार के गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भाजपा के विधायकों का राजधानी देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। होली मनाने के बाद शनिवार शाम तक गढ़वाल मंडल के लगभग सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर तक कुमाऊं मंडल के विधायकों के भी पहुंचने की संभावना है।

रेखा आर्य ने किया धामी का समर्थन
सीएम पद की दावेदारी करने वाली विधायक रेखा आर्य ने अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया में कहा कि पुष्कर धामी के नाम का समर्थन किया। उनका कहना है कि धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, जिसमें पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। पार्टी के अब तक छह विधायक भी धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।
RELATED ARTICLES

हीट वेव को लेकर एहतियात बरतने की दी गई सलाह 

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला का आयोजन  देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से शुक्रवार को हीट वेव...

राष्ट्रपति के दून प्रवास के दौरान अपराधियों ने कानून व्यवस्था का उड़ाया मखौल

पलटन बाजार की आगजनी की घटना जर्जर कानून व्यवस्था का नमूना - कांग्रेस पुलिस की लापरवाही घटना के लिए जिम्मेदार- सूर्यकान्त धस्माना देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस...

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हीट वेव को लेकर एहतियात बरतने की दी गई सलाह 

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला का आयोजन  देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से शुक्रवार को हीट वेव...

राष्ट्रपति के दून प्रवास के दौरान अपराधियों ने कानून व्यवस्था का उड़ाया मखौल

पलटन बाजार की आगजनी की घटना जर्जर कानून व्यवस्था का नमूना - कांग्रेस पुलिस की लापरवाही घटना के लिए जिम्मेदार- सूर्यकान्त धस्माना देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस...

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्‍स

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्‍स (PBKS) से होना है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता...

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा...

वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने...

तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए ऋषिकेश में उमड़ी भक्तों की भीड़, 11 मई की शाम को पहुंचेगी बद्रीनाथ 

कल श्रीनगर के लिए होगी रवाना ऋषिकेश। तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। आज रात मुनि की...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी 

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़...

सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है? अगर हां, तो परेशान न हों. अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा...

आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंसे पीएम मोदी और राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार (24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का...

Recent Comments