Home राजनीति मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि के जरिए भाजपा कर रही...

मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि के जरिए भाजपा कर रही लोकसभा की तैयारी

लखनऊ। मोदी सरकार की नौ साल पूरे होने पर भाजपा घर-घर पहुंचने की तैयारी में है। इसके माध्यम से वह लोकसभा चुनाव के लिए रास्ता भी तैयार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 30 मई से 30 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा जनसम्पर्क का अभियान भी चलाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान की तैयारियों को लेकर 17 मई को नोएडा में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी, इसका उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी करेंगे। जबकि समापन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह जी करेंगे। काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक वाराणसी में सम्पन्न होगी, इसका उदटन प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह करेंगे। ब्रज व गोरखपुर क्षेत्र की बैठक 18 मई को तथा कानपुर व अवध क्षेत्र की बैठक 19 मई को आयोजित होगी।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक लोकसभा में जनसभाएं आयोजित की जायेंगी। जिला स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, इसमें अधिवक्ता, डाक्टर, शिक्षक, साहित्यकार सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही व्यापारी सम्मेलन भी आयोजित किए जायेंगे। प्रत्येक लोकसभा में सोशल मीडिया वालटिंयर सम्मेलन भी आयोजित किए जायेंगे। अभियान के अन्तर्गत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। ये सम्मेलन विधानसभा स्तर पर सम्पन्न होंगे। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में लाभार्थियों के सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनाई है। लाभार्थी सम्मेलनों में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिक शामिल होंगे।

राय ने बताया कि अभियान की तैयारियों को लेकर सभी क्षेत्रों में क्षेत्रीय कार्यसमिति सम्पन्न होने के बाद 20 व 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जायेंगी। जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोचरे के जिलाध्यक्षों सहित विशेष रूप से सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी क्रम मंडल कार्यसमिति की बैठकें 22, 23 व 24 मई के मध्य सम्पन्न होंगी, जिसमें विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट, दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ उतरे कन्हैया कुमार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग तैयारियों के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अपनी...

कोलकाता में बोली ममता बनर्जी – बंगाल में एनआरसी और सीएए नहीं होने दूंगी लागू 

मैं देश के लिए अपना खून देने को हूं तैयार- ममता बनर्जी मुझे सर्वधर्म समभाव चाहिए, नो एनआरसी, नो सीएए- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  कोलकाता। पश्चिम...

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 3 उम्मीदवारों का नाम शामिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments