Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर...

भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर वायदे को किया पूरा

प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले हम जो वायदा करते हैं उसे पूरा करते हैं।

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर वायदे को पूरा किया है, चाहे वह शिक्षा से जुड़ा हो या स्वास्थ्य से जुड़ा हो या अन्य व्यवस्थाओं से है। हम जो वायदा करते हैं उसे पूरा करते हैं। यह मानना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का।

सुरेश जोशी ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो कहता है वह करता है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। जो भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामों को नहीं देख पा रहे हैं वह 2012 से 2017 तक चली सरकार के बजटीय व्यवस्था को देख लें और भाजपा सरकार की बजट व्यवस्था को देख ले तो उन्हें स्वत: ज्ञात हो जाएगा कि काम कितना और किस तरह हुआ है। प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि हरीश रावत को मां गंगा का आशीर्वाद मांग कर परिवर्तन यात्रा करना चाह रहे थे, लेकिन मां गंगा ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि जाओ परिवर्तन करो और उन्होंने पंजाब में जाकर परिवर्तन कर दिया। पंजाब की सरकार बदल गई है।

कांग्रेस के हरीश रावत झूठी वाह वाही के लिए अनावश्यक बयानबाजी करते हैं।
सुरेश जोशी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अब हमारी चारधाम यात्रा न्यायालय के आदेश से प्रारंभ हो गई है। न्यायालय के आदेश से ही यह यात्रा कोरोना काल के कारण बाधित थी लेकिन अब यात्रा प्रारंभ हो गई है जो हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तथा विपक्षी मित्र टार्च लेकर विफलता ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें विफलता नहीं मिल रही है। वह नकारात्मक समाचार खोज रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम सरकार के काम को जनता को बता रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और उसका परिवर्तन पंजाब में दिखाई दे रहा है।

सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा में टूट फूट के दावे कितने फलदायी है कि कांग्रेस में ही टूटफूट हो रही है उसके विधायक हमारे साथ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में दमदार सरकार और संगठन चल रहे हैं। भाजपा नेतृत्व की सोच है कि सबसे पहले बूथ मजबूत किए जाएं। हम सेवा ही संगठन के माध्यम से जन सेवा कर रहे हैं। इसके ठीक विपरीत हमारे विपक्षी कोरोना काल में फोटो की राजनीति कर रहे थे जिसे उत्तराखंड की जनता देख रही है। वह लोग झूठ की राजनीति करना चाहते हैं।

सरकारी रोजगार में लगातार झूठ परोस रहे हैं किन्तु पांच वर्ष के काम के आधार पर युवा जोश सामूहिक प्रयास से हम एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे और अब तक के चले आ रहे मिथक तोड़ेंगे। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, शादब शम्स सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय...

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए श्रमिकों से की मुलाकात

देहरादून। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड में भर्ती किये गए श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान...

Recent Comments