Home उत्तराखंड भाजपा सरकार ने हरिद्वार में किये विकास के नये आयाम स्थापित :...

भाजपा सरकार ने हरिद्वार में किये विकास के नये आयाम स्थापित : मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में किया 9.87 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले चिकित्सालय का शिलान्यास

हरिद्वार।  उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सालय का शिलान्यास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने पावन धाम आश्रम के सभागार में आयोजित समारोह में किया। कोविड नियमों के पालन व भारी बारिश के दृष्टिगत शिलान्यास समारोह का आयोजन पावन धाम आश्रम के सभागार में किया गया।
शिलान्यास समारोह को सम्बाधित करते हुए स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने कहा कि उन्होंने उत्तरी हरिद्वार की जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए राजकीय महाविद्यालय की स्थापना व चिकित्सालय निर्माण का कार्य किया है। आजादी के पश्चात कांग्रेस ने देश पर लगभग 60 साल शासन किया। अफसोसजनक स्थिति रही कि उत्तरी हरिद्वार के विकास के लिए कांग्रेस ने एक भी विकास कार्य नहीं किया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने समूचे हरिद्वार का समग्र विकास किया है। 9.87 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह चिकित्सालय निसंदेह उत्तरी हरिद्वार की जनता के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता ने जिस प्रकार पिछले चार चुनावों में अपना आशीर्वाद व स्नेह मुझे प्रदान किया उसी की ताकत के बल पर जनता से किये गये सभी वायदों को पूरा किया गया है। एक वर्ष के भीतर अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा।

भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार का कायाकल्प करने का कार्य किया है। हाईवे निर्माण हो अथवा रिंग रोड का कार्य इन कार्यों से हरिद्वार की तस्वीर बदली है। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में कांग्रेस की मेयर की उदासीनता के चलते नगर निगम की डिस्पेंसरी बंद हो गयी। वहीं स्थानीय विधायक मदन कौशिक व भाजपा पार्षद दल के प्रयास से 30 बेड के चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना हो गयी है। प्रथम सत्र में 63 छात्र-छात्राएं डिग्री कॉलेज में प्रवेश ले चुके हैं। यह सब भाजपा सरकार व मदन कौशिक के अथक प्रयास से ही संभव हो पाया है।
पार्षद अनिल मिश्रा व सुनीता शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड निर्माण के पश्चात दो बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। एक बार पालिकाध्यक्ष व एक बार कांग्रेस की मेयर निर्वाचित हुई। उन्होंने उत्तरी हरिद्वार में कोई विकास कार्य नहीं कराया। विकास पुरूष मदन कौशिक ने चिकित्सालय व डिग्री कॉलेज की सौगात देकर उत्तरी हरिद्वार की जनता का दिल जीतने

का काम किया है।
पार्षद अनिल वशिष्ठ व विनित जौली ने कहा कि भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम से निःशुल्क भूमि का प्रस्ताव पारित करवाकर अस्पताल निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से कांग्रेस में बौखलाहट की स्थिति है। कांग्रेस नेताओं को सूझ नहीं रहा है कि वह किस प्रकार जनता के सामने जायेंगे।
भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा व भाजयुमो के प्रान्तीय नेता दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार को डिग्री कॉलेज व चिकित्सालय की सौगात देकर मदन कौशिक ने साबित कर दिया है वह सच्चे विकास पुरूष है।
इस अवसर पर एसीएमओ डा. एच.डी. शाक्य ने पुष्प गुच्छ भेंटकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व पार्षदगणों का स्वागत किया। इस मौके पर पावन धाम आश्रम के स्वामी वेदान्त प्रकाश सरस्वती जी महाराज ने अस्पताल निर्माण के लिए स्थानीय विधायक मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास समारोह में मुख्य रूप से विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, तरूण नैयर, नीरज शर्मा, दिनेश पाण्डेय, राकेश मिश्रा, नवीन झा, विकल राठी, दिनेश शर्मा, रूपेश शर्मा, सूर्यकान्त शर्मा, आदर्श पाण्डेय, सुनील सैनी, मुकेश राणा, अमित गुप्ता, राघव ठाकुर, गोपाल सैनी, दिव्यम यादव, संजू बाबा, रूपेश बंसल, प्रमोद पाल, संजय पाल, बागेश्वर पाण्डेय, अमित राणा, विजय डोलिया, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, रमाकांत शर्मा, डा. हर्षवर्द्धन जैन, महेन्द्र सैनी आदि समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments