Home उत्तराखंड राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का बड़ा बयान, कहा- हर कांग्रेसी भाजपा में...

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का बड़ा बयान, कहा- हर कांग्रेसी भाजपा में आने का इच्छुक, लगाना पड़ेगा हाउस फुल का बोर्ड

देहरादून। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को मीडिया पाठशाला कार्यक्रम में अनिल बलूनी प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम को आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार की टिप्स देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके इर्द-गिर्द एक दो लोगों को छोड़कर हर कांग्रेसी भाजपा में आने का इच्छुक है और संपर्क कर रहा है। लेकिन भाजपा में हाउस फुल है।

बता दें कि हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में बयान देते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा को पंजाबी भाई बताया था। जिसे लेकर अनिल बलूनी ने उन पर निशाना साधा। कहा कि राजनीति कीजिए, दो-दो हाथ कीजिए हम तैयार हैं। लेकिन बाजवा के हाथों में हिंदुस्तान के सैनिकों का खून लगा है उसे हरीश रावत भाई बोल रहे हैं। यह दुर्भाग्य है। कोई भी उत्तराखंड या देश के अंदर जनरल बाजवा को भाई नहीं कह सकता है। इसके लिए हरीश रावत को माफी मांगनी चाहिए। जिस तहर की वह बातें वह कर रहे हैं उससे कांग्रेस का और समाज का भी नुकसान है। वोटों के तुष्टिकरण के लिए कृपया इस तरह की राजनीति न करें।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह उत्तराखंड आएंगे और यहां की जनता से मुखातिब होंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा बने उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। शुक्रवार को मीडिया पाठशाला कार्यक्रम में अनिल बलूनी के साथ ही प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह भी मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बयान – हमारे संपर्क में हैं भाजपा के कई नेता

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी कहा है कि भाजपा के कई नेता हमोर संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग हमारे संपर्क में हैं। हम उनमें से कुछ को ही पार्टी में शामिल करेंगे। पिछले पांच साल के भाजपा के खिलाफ कार्य कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

हरीश रावत ने भाजपा हुई हाउसफुल के बयान पर खूब ली चुटकी

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का भाजपा हुई हाउसफुल के बयान पर खूब चुटकी ली है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि लगता है उज्याड़ू बल्द से बहुत जल्दी मेरे प्रिय अनुज घबरा गए हैं। भाजपा में रह कर बलूनी बेशक दल-बदल कराने में पारंगत हो गए हों। परंतु भाजपा अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं का दलबदल-धन बल से दूसरी पार्टी की कीमत पर उनके अधिकार को लेकर किए जाने वाले मुखर विरोध से भी त्रस्त हो रही है। बलूनी को अपने घर को संभाल कर रखने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भी भाजपा के दल-बदल के पाप को देखा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसको पाप माना था। उन्होंने कहा कि भाजपा बेशक नोटों के दम पर राजनीति को कुत्सित कर रही हो, अब उनके मंसूबे पूरे होने वाले नहीं हैं।

भाजपा का अपना कार्यकर्ता भी इस कुत्सित खेल का जमकर विरोध कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अनिल बलूनी की दल-बदल के खिलाड़ी वाली छवि पर भी अपना अफसोस जताया और कहा कि कोई अच्छा सा ताला भी इस काम के लिए अभी से रख लें। रावत ने बजट के धन खर्च की सुस्ती पर भी राज्य सरकार को घेरा है और कहा कि कल मैंने बजट खर्च न करने के लिये उत्तराखंड सरकार पर कुछ सवाल दागे थे।

आज मैं फिर से केंद्र पोषित योजनाओं की स्वीकृति और केंद्र पोषित योजनाओं में धन न खर्च कर पाने की राज्य की असमर्थता पर सवाल उठा रहा हूं। जब आप पैसा खर्च नहीं करेंगे तो फिर बजट का आकार आप कितना ही बना लीजिये, कोई लाभ नहीं है। हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था का विस्तार रुक गया है, प्रति व्यक्ति औसत आय की वृद्धि दर जो हमारे समय में 37 प्रतिशत वार्षिक थी, वो अब घटकर के 8 प्रतिशत पर आ गई है। रोजगार वृद्धि दर शून्य से नीचे की तरफ, नकारात्मक दिशा की तरफ जा रही है।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments