Home ब्लॉग तैयार रहे, तापमान तो बढ़ेगा

तैयार रहे, तापमान तो बढ़ेगा

श्रुति व्यास
दुनिया का हर जानकार कह रहा है कि यदि धरती को बचाना है तो दुनिया के औसत तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी की सीमा को कतई पार नहीं होने दे। लेकिन कहना है और टारगेट बहुत कठिन। विशेषकर इसलिए क्योंकि आबादी, माल और सेवाओं की मांग और भू-राजनैतिक तनाव – तीनों बढ़ रहे हैं। सही है कि दुनिया के देशों ने समस्या की गंभीरता को समझा हुआ है। सन 2015 में पेरिस समझौते पर दस्तखत करके संकल्प भी लिया था कि औद्योगिक क्रांति से पूर्व दुनिया का जो औसत तापमान था, उसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि नहीं होने दी जाएगी। परन्तु जैसे-जैसे समय बीतता गया, सभी को समझ आने लगा है कि इस संकल्प को पूरा करना आसान नहीं होगा।

कल (मई 17, 2023) संयुक्त राष्ट्रसंघ के वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल आर्गेनाईजेशन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी है कि अगले पांच वर्षों में से कम से कम एक वर्ष में तापमान में वृद्धि की 1.5 डिग्री की सीमा पार होने की सम्भावना 66 प्रतिशत है। एक साल पहले डब्ल्यूएमओ ने इसकी सम्भावना 48 प्रतिशत बताई थी। इस संगठन का यह भी कहना है कि अगर 1.5 डिग्री की सीमा पार न भी हुई तब भी यह तो पक्का है कि अगले पांच सालों में से एक साल मानव इतिहास का सबसे गर्म साल होगा। इसके पहले यह रिकॉर्ड 2016 के नाम था। उस साल का औसत तापमान, औद्योगिक क्रांति से पहले की दुनिया की तुलना में 1.28 डिग्री ज्यादा था। इस अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव पेटेरी टालस ने चेतावनी देते हुआ कहाहै, इसके स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, वाटर मैनेजमेंट और पर्यावरण पर व्यापक प्रभाव होंगे। हमें तैयार रहना होगा।

तापमान में संभावित वृद्धि के लिए मानव जाति तो जि़म्मेदार है ही, इसका पीछे एल नीनो भी है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल आर्गेनाईजेशन के अनुसार अगले पांच सालों में उत्तरी यूरोप और अफ्रीका में सहारा रेगिस्तान के दक्षिण के स्थिति सहेल इलाके में गर्मी के मौसम में ज्यादा बारिश हो सकती है और अमेजऩ व ऑस्ट्रेलिया में कम। इसका सबसे बड़ा कारण है एल नीनो सदर्न ऑक्सीलेशन, जिससे आशय है प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्से के गर्म और ठंडे होना का प्राकृतिक चक्र। इस चक्र का दुनिया के मौसम पर व्यापक असर होता है। जब प्रशांत महासागर का पानी ठंडा होता है तब उसे ला नीना कहा जाता है।

पिछले तीन सालों से यही हो रहा था, जिसके कारण पूरी दुनिया में तापमान कम था। इस साल इस चक्र का दूसरा हिस्सा, जिसमें पानी गर्म होता है और जिसे एल नीनो कहा जाता, शुरू होने वाला है। ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते स्तर के कारण धरती पहले से ही गर्म होती जा रही है। एल नीनो तापमान को और बढाएगी जिसके कारण इस साल जला देने वाली गर्मी पड़ेगी। अभी तक सबसे गर्म साल, 2016, भी एल नीनो का साल था।
इसका अर्थ यह नहीं कि हमें हाथ पर हाथ धर कर बैठ जाना चाहिए और तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री से कम रखने के पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट के लक्ष्य को भूल जाना चाहिए। सारे देश यदि मिल कर काम करें तो हम इस सीमा की भीतर रह सकते हैं। इसके लिए ज़रूरी होगा कि हर साल 3.5 बिलियन से लेकर 5.4 बिलियन टन के बीच कार्बन डाइऑक्साइड को वातावरण से बाहर किया जाए।

अगले 30 सालों में इस मात्रा को 4.7 बिलियन से लेकर 9.8 बिलियन टन करना होगा। इस साल नवम्बर में 28वीं यूनाइटेड नेशन्स क्लाइमेट चेंज कांफ्रेंस (कॉप28) आयोजित होगी जिसमें दुनिया भर की सरकारें मिल-बैठ कर यह विचार करेंगी कि पेरिस समझौते में निर्धारित लक्ष्यों को पाने की दिशा में हम कितना आगे बढे। जब हिसाब-किताब होगा तब संभवत: यही सामने आएगा कि तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री के अन्दर रखने के लिए जो ज़रूरी है अर्थात ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 43 प्रतिशत की कमी लाना हम उस लक्ष्य से बहुत दूर हैं।

RELATED ARTICLES

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

राजमार्गों का विस्तार

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में बीते वित्त वर्ष की तुलना में पांच से आठ प्रतिशत अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की संभावना है। पिछले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments