Wednesday, December 6, 2023
Home खेल एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में...

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 17 पदक हो गए। छठे दिन ईशा सिंह और पलक ने दो-दो पदक जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तीनों ने मिलकर 1769 का स्कोर किया।  ऐश्वर्थ, स्वप्निल और अखिल ने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड अमेरिका के नाम था। उसने पिछले साल 1761 का स्कोर किया था।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाजों को पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “एशियाई खेलों में शूटिंग में एक और पदक! 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।”

RELATED ARTICLES

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में होगी ऑक्शन, बीसीसीआई ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए अहम खबर है। खबर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी है। ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया...

टी20 सीरीज- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराकर 4-1 से सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में छह रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही...

टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में होगी ऑक्शन, बीसीसीआई ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए अहम खबर है। खबर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी है। ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया...

दून में नए बाईपास के लिए केंद्र ने मुकर्रर किए 715 करोड़

नया बाईपास- झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...

कांग्रेस का आत्मघाती कार्ड

समय के चक्र को पीछे लौटा कर सियासी चमत्कार कर दिखाने की सोच असल में समझ के दिवालियेपन का संकेत देती है। इस प्रयास...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

Recent Comments